Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, अभिषेक के शतक से भारत ने जीती T20 सीरीज

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, अभिषेक के शतक से भारत ने जीती T20 सीरीज

IND vs NZ: पांच मैचों में टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही इस मैच को जीतकर सीरीज भी अपने नाम कर ली है। वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 199 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 13.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मुकाबले में सालामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत की जीत के सबसे बड़े नायक अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक पूरा किया और 38 गेंदों पर 113 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 11 छक्के और 9 चौके शामिल रहे। अभिषेक ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और भारतीय टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।

वैभव सूर्यवंशी के साथ पावरप्ले में बरसे रन

अभिषेक शर्मा और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय पारी को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने जैकब डफी के पहले ओवर में 26 रन बटोरे। इसके बाद भी रनों की रफ्तार कम नहीं हुई। भारत ने शुरुआती तीन ओवर में बिना विकेट खोए 64 रन बना लिए।

पावरप्ले के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत ने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 118 रन बना दिए। अभिषेक ने इसी दौरान सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

वैभव सूर्यवंशी ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। उनकी पारी में चार छक्के और चार चौके शामिल रहे। मैथ्यू फिशर ने आठवें ओवर में सूर्यवंशी को आउट कर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई।

संजू सैमसन के साथ अभिषेक का हमला जारी

सूर्यवंशी के आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा का आक्रामक अंदाज जारी रहा। उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए और 10वें ओवर में काइल जैमीसन के खिलाफ अपना शतक पूरा कर लिया।

अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रन बनाए। उनकी पारी का अंत जैमीसन ने किया, लेकिन तब तक भारत जीत की दहलीज पर पहुंच चुका था। बाद में श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के विकेट गिरने से कुछ देर के लिए दबाव बना, लेकिन भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

डेरिल मिशेल की पारी से न्यूजीलैंड ने बनाए 198 रन

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। डेरिल मिशेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए। बेवॉन जैकब्स ने 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 75 रन की अहम साझेदारी की और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। फिन एलन ने भी 25 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली, जिसमें पांच छक्के शामिल रहे। एलन और मिशेल के बीच 86 रन की साझेदारी ने न्यूजीलैंड की पारी को गति दी।

भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 200 के पार जाने से रोका

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट को सिर्फ दो रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद फिन एलन और डेरिल मिशेल ने पारी को संभाला।

ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। भारतीय गेंदबाजों ने पारी के दूसरे हिस्से में रन गति पर अंकुश लगाया और न्यूजीलैंड को 200 रन के पार नहीं जाने दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया।

भारत ने सीरीज में बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

तीसरे टी20 में छह विकेट से जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। अब न्यूजीलैंड के सामने बाकी मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज का अंत सम्मानजनक तरीके से करने की चुनौती होगी।

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वैभव- अभिषेक की आंधी में सारे रिकॉर्ड हुए चकनाचूर, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टीम फिफ्टी

IND vs NZ: तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत के दोनों स्टार ओपनर्स ने कहर ढाया। पिछले मैचों में वैभव की परफॉर्मेंस ने निराश जरूर किया था पर इस बार वैभव और अभिषेक ने मिलकर एक बड़ा इतिहास रच दिया हैं।

ICC Women's ODI Rankings: हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा को बड़ा फायदा, स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज

ICC Women's ODI Rankings: ICC की ताजा महिला वनडे और टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वहीं, वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़कर फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast