Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आकाशीय बिजली का कहर, बाल-बाल बचे यात्री

UP News: पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आकाशीय बिजली का कहर, बाल-बाल बचे यात्री

UP News: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट खराब मौसम के बीच हादसे का शिकार हो गई। करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पायलट ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए विमान को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट पटना से लखनऊ के लिए उड़ान भरकर आ रही थी। इसी दौरान मौसम खराब होने के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने के प्रभाव से विमान के अगले हिस्से को क्षति पहुंची। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।

पायलट की सूझबूझ के चलते विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि विमान आगे उड़ान भरने के लिए सुरक्षित है या नहीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में हत्या के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस ने थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत डीलर चौक पर लक्ष्मण निवासी शाहुपुरा की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा ऊंचा गांव और सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने की।

Haryana News: हांसी में हथियार सप्लायर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध पिस्तौल और 22 कारतूस बरामद

Haryana News: हरियाणा के हांसी में अपराधियों के मंसूबों पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। CIA-1 हांसी की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लायर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध पिस्तौल और देशी कट्टे और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast