Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद में हत्या के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक घायल

Haryana News: फरीदाबाद में हत्या के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस ने थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत डीलर चौक पर लक्ष्मण निवासी शाहुपुरा की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा ऊंचा गांव और सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के मुताबिक, 7/8 अक्टूबर की रात टीम को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी सेक्टर-62 स्थित सीवर पाइप के एक गोदाम में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड की। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दो फायर किए, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी तरुण उर्फ नवीन निवासी ऊंचा गांव के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से काबू कर लिया। घटनास्थल से पुलिस को एक देसी पिस्टल भी बरामद हुई है। वहीं, पुलिस ने दूसरे आरोपी जतिन को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अब हत्या की वारदात में उनकी भूमिका, हथियार की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हांसी में हथियार सप्लायर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध पिस्तौल और 22 कारतूस बरामद

Haryana News: हरियाणा के हांसी में अपराधियों के मंसूबों पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। CIA-1 हांसी की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लायर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध पिस्तौल और देशी कट्टे और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

UP News: पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आकाशीय बिजली का कहर, बाल-बाल बचे यात्री

UP News: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट खराब मौसम के बीच हादसे का शिकार हो गई। करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पायलट ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए विमान को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast