Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price Today 8 October 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, घटे दाम, जानें आज का रेट

Gold-Silver Price Today 8 October 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, घटे दाम, जानें आज का रेट

Gold-Silver Price Today 8 October 2026: देश में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बाजार खुलने से पहले 8 अक्टूबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि मुंबई और कोलकाता में 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी थी। घरेलू मांग में कमी और वैश्विक स्तर पर कीमतों में नरमी को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,127.40 डॉलर प्रति औंस पर है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत भी कमजोर हुई है और 8 अक्टूबर की सुबह देश में चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 60.39 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू मांग के साथ-साथ वैश्विक बाजार की चाल का भी असर पड़ता है।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के कैरेट के हिसाब से ताजा रेट भी जानिए।

दिल्ली

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,49,560 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,36,900 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,12,180 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम

मुंबई

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,49,170  प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,37,090 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,12,180 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम

चेन्नई

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹149580 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 137110 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,12,180 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम

कोलकाता

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹149170 प्रति 10 ग्राम  

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 137090 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹111890 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

RBI का बड़ा फैसला... होम लोन और और कार लोन अब देना होगा ज्यादा, जानें कितना बढ़ा रेपो रेट

बढ़ती महंगाई, कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों और रुपये पर दबाव के मद्देनजर, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो दर को 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया है।

आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट, बैंक ने दी चेतावनी; क्या त्योहारों की खरीदारी में आएगी कमी?

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया है। फरवरी 2023 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के सभी छह सदस्यों ने दर बढ़ाने के पक्ष में वोट किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast