Search KhabarFast

Press ESC to close

Mirzapur Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने मचाई तबाही, 11 की मौत; PM ने जताया दुख

Mirzapur Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने मचाई तबाही, 11 की मौत; PM ने जताया दुख

Mirzapur Accident: यूपी के मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछेस बोलेरो, कार और कंटेनर को टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक समेत कई लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

र्ज़ापुर SP अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि 8.30 के आस-पास सूचना प्राप्त हुई कि जो ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरने का रास्ता है जिसे भैसोड बलाय पहाड़ का इलाका भी कहा जाता है वहां से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि एक ट्रक जो पीछे से आ रहा था, ब्रेक फेल होने के कारण दूसरे ट्रक से जा टकराया। दोनों ट्रकों के बीच एक अल्टो गाड़ी फंस गई। इस बीच एक अन्य गाड़ी में भी टक्कर लगने से आग लग गई। इस सूचना पर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का कार्य तत्काल शुरू किया गया। अभी तक कुल 11 लोगों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है।

Also read: Ganga Expressway: यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आधुनिक तकनीक के साथ बनाया गया एक्सप्रेसवे

पीएम मोदी ने जताया दुख  

मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने से मैं बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने मुआवजे का भी ऐलान किया है। पीएमओं की तरफ से एक निर्देश के तहत हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: भिवानी में शादी समारोह बना जंग का मैदान, आधा दर्जन युवकों ने चार बच्चों के पिता की हत्या, एक गंभीर

Bhiwani Crime News: हरियाणा के भिवानी के गांव बलियाली में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। गांव बलियाली में आधा दर्जन युवकों द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। भिवानी के बवानी खेड़ा क्षेत्र के आदर्श महाग्राम बलियाली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने घर में घुसकर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 6 से 7 हमलावरों ने लाठी-डंडों से दो युवकों पर हमला किया। इस हमले में उत्तराखंड निवासी 45 वर्षीय राकेश की मौत हो गई, जबकि दिनेश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए हुए थे।

बेटी बनी कातिल, 19 साल की युवती ने मां और भाई की हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Moradabad Murder: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवती ने अपने भाई और मां को सरिए से पीट पीटकर मौत के घर उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast