Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: सीएम नायब सैनी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मेलन में की शिरकत, बताईं हरियाणा की उपलब्धियां

HARYANA NEWS: सीएम नायब सैनी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मेलन में की शिरकत, बताईं हरियाणा की उपलब्धियां

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य क्षेत्र की अनुकरणीय पहलों पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में की शिरकत की। इस सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्य अतिथि के तौर शिरकर की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।  

सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज का यह अवसर देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र के भविष्य को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि 2 दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में इस क्षेत्र में देश भर में की जा रही श्रेष्ठ अनुकरणीय पहलों को सांझा किया जाएगा। पूरे देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ भी यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की श्रेष्ठ सेवाओं और नवाचारों को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। देशभर में ऐसे 9 और राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमने मरीजों के परिजनों को प्रशिक्षित करने के लिए केयर कंपैनियन प्रोग्राम चलाया। इस प्रोग्राम के माध्यम से 188 केंद्रों में मरीजों के परिजनों को प्रशिक्षित किया जाएगा है। डिजिटल हेल्थ कार्यक्रम में हमारे आयुष्मान आरोग्य मंदिर अब प्रतिदिन 2200 से अधिक टेली परामर्श कर रहे हैं। इस वित्त वर्ष के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 32.89% की बढ़ोतरी की।

बढ़ोतरी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है- सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बढ़ोतरी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए हमने हर जिले में एक नया मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प लिया है। हमारी सरकार ने केवल स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या नहीं बढ़ाई बल्कि उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया। राज्य के 1479 स्वास्थ्य संस्थान राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानको के अंतर्गत प्रमाणित हो चुके हैं।

सीएम सैनी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रगति की गई है। प्रत्येक जिला अस्पताल में आधुनिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बैंक स्थापित करने का काम जारी है। प्रदेश में पूर्ण टीकाकरण दर 105 प्रतिशत हो चुका है। प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 550 एंबुलेंस का नेटवर्क की स्थापित किया गया है। इस समय 18 ज़िला नागरिक अस्पतालों में सीटी स्कैन सेवाएं, 7 जिला नागरिक अस्पतालों में MRI सेवाएं दी जा रही हैं।

हम सबको मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना है- सीएम नायब सैनी

नायब सैनी ने कहा कि इसी तरह 4 केंद्रों में कैथ लैब और कार्डियक केयर यूनिट चल रही है। हमने प्रदेश में जिला स्तर पर डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए गए है। हम सबको मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जहां हर नागरिक स्वस्थ, हर परिवार हो सुरक्षित और हर राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहे है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: ‘...गिरगीट भी शर्मा जाएगा’ विशेष सत्र में सीएम योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी शर्मा जाएगा कि सदन में आचरण कैसा और यहां आचरण कैसा? गिरगीट भी शर्मा जाएगा। दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है तो यहां आप रंग बदल रहे हैं। फिर सदन में विरोध क्यों किया?

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा दावा, कहा- बंगाल में बनेगी डबल इंजन सरकार

Uttarakhand News: पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा सियासी बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि बंगाल में मौजूदा सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है और बदलाव की लहर साफ दिख रही है। मुख्यमंत्री ने एग्जिट पोल के रुझानों का हवाला देते हुए दावा किया कि मतगणना के बाद पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार को प्राथमिकता दे रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast