Search KhabarFast

Press ESC to close

युवाओं के लिए खुशखबरी! UP पुलिस विभाग में निकलेगी रिकॉर्ड भर्तियां, लखनऊ में CM योगी का बड़ा ऐलान

युवाओं के लिए खुशखबरी! UP पुलिस विभाग में निकलेगी रिकॉर्ड भर्तियां, लखनऊ में CM योगी का बड़ा ऐलान

UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि इस साल यूपी पुलिस में करीब एक लाख नई भर्तियां की जाएंगी। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुलिस दूरसंचार विभाग के 936 चयनित प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पारदर्शिता पर दिया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 युवाओं के लिए बेहद अहम साबित होगा। उन्होंने बताया कि सिपाही, सब-इंस्पेक्टर, होम गार्ड, रेडियो सहायक ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने जोर देकर यह भी कहा कि भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी, मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर होंगी। 

उन्होंने आगे कहा कि पिछले बीते कुछ सालों में यूपी पुलिस में दो लाख 20 हजार से ज्यादा कर्मियों की भर्ती की गई है। खास बात यह रही कि इन भर्तियों में महिलाओं की भी भागीदारी रही। उन्होंने सभी कर्मियों से अपील की कि वे ईमानदारी, निष्ठा और शारीरिक फिटनेस के साथ कर्तव्य निभाएं, ताकि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और मजबूत हो सके।

Also read: अब हिंडन एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान! गाजियाबाद में 16KM मेट्रो कॉरिडोर से NCR को बड़ी राहत, जानें इस प्रोजेक्ट की खासियत

काम करने के लिए सिफारिश नहीं

CM योगी आगे कहते है 'आज भर्ती में सिफारिश या पैसे की कोई जरूरत नहीं है। योग्यता रखने वाले, मेहनत और लगन से काम वाले ही आगे बढ़ते हैं।' उन्होंने पुलिस संचार व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर भी बल दिया और बताया कि e-office सिस्टम 75 जिलों में लागू हो रहा है। बता दें, कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। नव-नियुक्त कर्मियों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई और उत्साह से भरा माहौल रहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शादी से लौट रहे दो दोस्तों का हुआ एक्सीडेंट, एक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर रूप से घायल

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। भिवानी शहर के जुई क्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों युवक रोहतक के रहने वाले बताए जा रहे हैं और शादी समारोह से लौट रहे थे।

'नारी शक्ति ही देश की ताकत', उत्तराखंड विधानसभा में गरमाया महिला आरक्षण मुद्दा, CM धामी ने विपक्ष को घेरा

उत्तराखंड विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। सदन में इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए, जहां महिलाओं के अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर तीखी चर्चा हुई। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “नारी शक्ति देश की उन्नति का आधार है” और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast