Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी के ललितपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

UP News: यूपी के ललितपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार, ग्राम रोंडा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल हादसे का कारण सड़क पार करने के लिए बने कट बंद करना। बताया जा रहा है कि इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, कस्सी से किया गया हमला, जमकर की पिटाई

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुग्राम को पानी की सप्लाई करने वाली एनसीआर (NCR) नहर पर नहरी पानी की अवैध चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने एसडीओ और उनकी टीम पर कस्सी (फावड़े) से हमला किया और उनकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं, विरोध में वीडियो बना रहे कर्मचारियों के फोन छीनकर नहर में फेंक दिए गए।

Haryana News: सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, छात्रों को विदेश का भ्रमण कराएगी हरियाणा सरकार

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिभावान, संस्कारवान, ज्ञानवान, कुशल युवाओं की एक नई पीढ़ी तैयार कर रही  है। इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा में नवाचार, अनुसंधान, तकनीकी दक्षता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सरकार ने एक ऐसी योजना तैयार की है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाया जाएगा, जिससे कि उनका दृष्टिकोण और बौद्धिक विकास हो सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast