Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Rain: दिल्ली में बादल हुए मेहरबान, उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत; मौसम हुआ सुहाना

Delhi Rain: दिल्ली में बादल हुए मेहरबान, उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत; मौसम हुआ सुहाना

Delhi Rain: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद आज बारिश ने दस्तक दे दी है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ी, जिससे तापमान में गिरावट आई और माहौल खुशनुमा हो गया।

दिल्ली में बदला मौसम

दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। आज 24 जुलाई शुक्रवार को राजधानी में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD ने आगे बताया कि आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते बारिश हुई। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने शाम के समय में भी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी, जिससे मौसम कूल-कूल होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अपडेट के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ED Action: 450 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब में 8 जगहों पर छापेमारी

ED Action: ED ने शुक्रवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आठ जगहों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई संतोष ओवरसीज लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ लगभग 450 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच के सिलसिले में की गई। सुरक्षा बलों के साथ मिलकर सुबह से ही कंपनी के प्रमोटरों, उससे जुड़ी कंपनियों और मदद करने वालों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

HARYANA NEWS: अनिल विज का विपक्ष पर तीखा वार, कहा- जहां आग लगती है, वहां पेट्रोल डालने पहुंच जाता है

HARYANA NEWS: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसे न तो छात्रों की चिंता है और न ही शिक्षा व्यवस्था से कोई सरोकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए हर मुद्दे पर माहौल गर्म करने की कोशिश करता है। विज ने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ तमाशा देखना और जहां भी विवाद हो, उसे और भड़काना है।

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक की छुट्टियां कैसिंल

Delhi Police: देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, पुलिस मुख्यालय ने सभी रैंक के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। दिल्ली पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि ये फैसला अगले आदेश तक लागू रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast