Search KhabarFast

Press ESC to close

Kanpur Road Accident: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 6 लोगों की मौत, 2 बच्चे घायल

Kanpur Road Accident: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 6 लोगों की मौत, 2 बच्चे घायल

Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सुबह के समय एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दोनों बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिसके बाद पुलिस हादसे की जांच में जुट गई।  

जानकारी के अनुसार, ये हादसा कानपुर में सिकन्दरा-संदलपुर मार्ग में जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ है। ये सभी लोग एक कार में सवार होकर शादी समारोह में शमिल होने जा रहे थे। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो रखी थी। जिसके कारण जगन्नाथपुर गांव में स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया है।

6 की मौत, 2 बच्चे घायल

पुलिस के मुताबिक, जेसीबी के मदद से कार को बाहर निकाला गया। सभी लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दो बच्चे जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार लोग डेरापुर के मुर्रा गांव और शिवराजपुर गांव के रहने वाले थे। कार में सवार लोग डेरापुर के मुर्रा गांव और शिवराजपुर गांव के रहने वाले थे। मरने वालो में कार चालक विकास, खुश्बू , गोलू , प्रतीक, संजय और प्राची हैं। वहीं वैष्णवी और विराट घायल गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'मैं इस्तीफा नहीं दूंगीं, चुनाव नहीं हारी हूं...' बंगाल चुनाव में पटखनी खाने के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा

Mamta Banarjee Alleges EC: बंगाल चुनाव में करारी मात खाने के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।

Delhi News: केजरीवाल की सुनवाई से दूरी बनी मुद्दा, HC ने एक्साइज केस में किए 3 एमिकस क्यूरी नियुक्त

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े एक्साइज केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। Delhi High Court ने सुनवाई से दूरी बनाए रखने के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए मामले में 3 एमिकस क्यूरी नियुक्त किए हैं।

कौन हैं कपिल साहू? जिन्होंने पर्दे के पीछे से लिख दी थलापति विजय की जीत की स्क्रिप्ट

Tamilnadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की नई नवेली पार्टी की ऐतिहासिक जीत की पूरे देश में चर्चा हो रही है। 234 विधानसभा सीट वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पहली ही बार में 108 सीटों पर कब्जा कर लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast