Search KhabarFast

Press ESC to close

जनगणना की इस दिन से होने जा रही शुरुआत, 11 अंकों की SE ID क्यों जरूरी

जनगणना की इस दिन से होने जा रही शुरुआत, 11 अंकों की SE ID क्यों जरूरी

Census 2027 : उत्तर प्रदेश में अब जनगणना की शुरुआत होने जा रही है। पहली बार डिजिटल जनगणना में सात मई से लोगों को स्वगणना की व्यवस्था की गई है, जिससे वह घर बैठे जनगणना फॉर्म भर सकते हैं।

इस प्रक्रिया में मिलने वाली H अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की एसई-आईडी सबसे अमह होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। यह कोई ओटीपी नहीं है, बल्कि आपकी जानकारी के सत्यापन के लिए जरूरी होगा। जिसे 22 मई से घर-घर पहुंचने वाले गणनाकर्मियों को ही शेयर करना होगा।

21 मई स्वगणना कर सकेंगे

स्वगणना 21 मई तक वैकल्पिक रूप करने का ऑप्शन दिया जाएगा। जो लोग इस अवधि में आनलाइन विवरण नहीं भर पाएंगे, वे 22 मई से घर आने वाले गणनाकर्मियों को अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं। जनगणना में हिस्सा लेना सभी के लिए जरूरी है।स्वगणना के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर जाकर मोबाइल नंबर और नाम के जरिये रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद भाषा का चयन कर ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा। फिर पता दर्ज कर मानचित्र पर अपने घर को चिन्हित करना होगा। 

Also read: UP News: ‘...गिरगीट भी शर्मा जाएगा’ विशेष सत्र में सीएम योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

33 सवालों के देने होंगे जवाब

अंत में 33 सवालों की प्रश्नावली भरकर सबमिट करने पर एसई आइडी नंबर मिलेगा। 22 मई के बाद जब गणनाकर्मी घर पहुंचेंगे, तो उनकी पहचान पत्र देखने के बाद ही यह नंबर उनसे शेयर करना होगा। यदि दी गई यह जानकारी रिकार्ड से मेल खाती है, तो डाटा स्वीकार कर लिया जाएगा, अन्यथा नई जानकारी फिर से भरनी होगी। जनगणना निदेशालय से जुड़े अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया  है कि सभी स्वगणना में हिस्सा लें। यह किसी की नागरिकता का प्रमाण नहीं है, बल्कि विकास योजनाओं की नींव तैयार करने का प्लान है। गणनाकर्मी का पहचान पत्र जरूर जांचें। यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 यूपी पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

HARYANA NEWS: पानीपत में सीवर हॉल बना मौत का कुंआ, ब्लॉकेज खोलने उतरे दो युवकों की गई जान

HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत में चौटाला रोड स्थित HSVP के STP प्लांट में ब्लॉकेज खोलने उतरे दो श्रमिकों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सौरव और अजय के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast