Search KhabarFast

Press ESC to close

आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल तय, फाइनल अहमदाबाद में होगा

आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल तय, फाइनल अहमदाबाद में होगा

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लीग मुकाबले जारी हैं और अब प्लेऑफ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने प्लेऑफ मैचों की तारीख और वेन्यू तय कर दिए हैं। इस बार लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा। इस दिन दो मैच होंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होगा। वहीं दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेगी

लीग फेज खत्म होने के बाद 10 में से 6 टीमें बाहर हो जाएंगी और केवल टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। इसके बाद क्वालीफायर, एलीमिनेटर और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ शेड्यूल के मुताबिक, क्वालीफायर-1 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। वहीं एलीमिनेटर मैच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में होगा। इसके बाद क्वालीफायर-2 भी 29 मई को मुल्लांपुर में ही खेला जाएगा।

कब खेला जाएगा फाइनल

सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। इस बार फाइनल की मेजबानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद को दी गई है। खास बात यह है कि इस बार बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को कोई भी प्लेऑफ मैच नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि कुछ राजनीतिक कारणों की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सभी टीमों का फोकस टॉप-4 में जगह बनाने पर है। हर टीम प्लेऑफ में पहुंचकर खिताब जीतने की कोशिश कर रही है। फैंस की नजरें भी अब इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सी चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी और कौन-सी टीम इस साल आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले इस प्रकार हैं:

क्वालीफायर 1: 26 मई
एलीमिनेटर: 27 मई
क्वालीफायर 2: 29 मई
फाइनल: 31 मई

अब देखना होगा कि इस बार कौन-सी टीम चैंपियन बनती है।

Also read: CSK से हार के बाद अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कुलदीप की फॉर्म पर उठे सवाल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जिसमें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली और दमदार जीत थी।

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

ICC रैंकिंग में जो रूट फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, मैट हेनरी ने बुमराह की बराबरी की

ओवल में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast