Search KhabarFast

Press ESC to close

8 बार फेरे लेने के बाद फिर रचाया ब्याह, शादी का ऐसा खेल जिसे सुन उड़ जाएंगे सभी के होश

8 बार फेरे लेने के बाद फिर रचाया ब्याह, शादी का ऐसा खेल जिसे सुन उड़ जाएंगे सभी के होश

Maharashtra Multiple Marriage Case: महाराष्ट्र के बीड़ जिले से फर्जी शादी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, आज के समय में शादी का झांसा देकर युवाओं को लूटने की वारदात बढ़ती जा रही है। इसी मामले में हाल ही में एक गैंग का पर्दाफाश हुआ, जिसने इस बार गेवराई तहसील के उमापुर गांव का एक युवक को अपने जाल में फंसाया और उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। हैरानी की बात यह है कि इस गैंग की तरफ से यह नौवीं वारदात थी, यानी इससे पहले आठ बार शादी के शादी के जाल में फंसाकर कई युवको को लूटा गया है। यह गिरोह एजेंटों के जरिए ग्रामीण युवकों को फंसाता है, फर्जी शादी करवाता है और फिर दुल्हन के जरिए लूटपाट करता है।

Also read: 'हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा सरकार को बताया ‘घुसपैठिया', राहुल गांधी ने लगाए बड़े आरोप

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में पुलिस ने बताया कि उमापुर गांव के इस युवक ने शादी तय करने के लिए कुछ एजेंटों से बात की थी। जिसके बाद उन्होंने एक गरीब घर की लड़की का प्रस्ताव सामने रखा। दोनों शादी के लिए तैयार थे। युवक ने शादी के खर्च के नाम पर एजेंटों को लाखों रुपये दिए। कुछ दिन बाद गांव में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही युवती जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

इसके बाद युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह युवती एक लूटेरी दुल्हन है, जिसने 8 बार शादी की है और उनके सारे पैसे और जेवर लेकर फरार हो जाती है। बार गैंग का तरीका एक ही था: शादी रचाओ, कुछ दिन रुको, फिर पैसे-जेवर लेकर फरार हो जाओ। वहीं, अब पुलिस गैंग के सदस्यों की तलाश कर रही है और युवती की पहचान व लोकेशन की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast