Search KhabarFast

Press ESC to close

'हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा सरकार को बताया ‘घुसपैठिया', राहुल गांधी ने लगाए बड़े आरोप

'हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा सरकार को बताया ‘घुसपैठिया', राहुल गांधी ने लगाए बड़े आरोप

Rahul Gandhi on BJP Vore Chori: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज बुधवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। राहुल गांधी का कहना है कि लोकसभा की 240 सीटों पर जीत हासिल करने वाले भाजपा सांसदों में से हर छठा सांसद वोट चोरी से चुनाव जीता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या इन सांसदों को बीजेपी की ही भाषा में 'घुसपैठिया' कहा जाना चाहिए? इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में पूरी सरकार ही घुसपैठियों से बनी हैं। 

राहुल गांधी का पोस्ट

राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्बोंने अपने पोस्ट में कहा 'वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी सरकार। लोकसभा के 240 भाजपा सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं—क्या उन्हें भाजपा की भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहें?' उन्होंने आगे कहा 'हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है।' 

Also read: बंगाल में सरकार बनने से पहले बवाल, हिंसा में 2 की मौत पर EC सख्त; चीफ सेक्रेटरी-DGP को दिए कार्रवाई के आदेश

बता दें, राहुल गांधी ने यह पोस्ट पश्चिम बंगाल और असम सहित हालिया चुनावी नतीजों के बाद किया है। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से मतदाता सूचियों में हेराफेरी की गई है और विपक्षी दलों की सीटें चुराई गईं है। 

हरियाणा विधानसभा चुनावों का किया जिक्र

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने अपने आरोपों को सबूतों पर आधारित बताते हुए पिछले हरियाणा विधानसभा चुनावों का जिक्र किया। उन्होंने 25 लाख से ज्यादा फर्जी वोट का दावा किया था। उनका कहना है कि भाजपा ने हरियाणा के इसी वोट चोरी के फॉर्मूले को दोहराया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast