Search KhabarFast

Press ESC to close

पहले किया अपहरण, फिर दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट; चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार

पहले किया अपहरण, फिर दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट;  चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका है। बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट आई है।बताया गया कि दरिंदे ने बच्ची के शरीर पर कनपटी, कमर और कई जगह चोट पहुंचाई है। यहां तक कि निजी अंग से भी अत्यधिक रक्तस्राव है।

जानकारी के बच्ची शाम करीब छह बजे घर से खेलते हुए लापता हो गई थीं।परिजन काफी देर तक न मिलने पर उसकी तलाश कर रहे थे। रात करीब आठ बजे बच्ची लहूलुहान हालत में घर से करीब आधा किमी दूर नूरनगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में मिली। बच्ची को दो अस्पताल ले जाने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोत कर दिया।   

इलाज के दौरान बच्ची की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि नंदग्राम में एक बालिका घायल अवस्था में पड़ी मिली है जिसको स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचा गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। सभी उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा एफएसएल एवं डॉग स्कॉयड की टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।

प्रारम्भिक जांच में बालिका के परिजनों द्वारा यह तथ्य प्रकाश में लाये गये कि उनके पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति उम्र करीब 24 वर्ष शाम के समय बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने लेकर गया था जिसके बाद बालिका वापस नहीं लौटी थी। उक्त व्यक्ति उनसे पूर्व से परिचित था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

स्थानीय पुलिस द्वारा सभी तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए आरोपी गौरव प्रजापति को हिरासत में लेकर गम्भीरता से पूछताछ की जा रही है। सभी पक्षों की गम्भीरता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें