Search KhabarFast

Press ESC to close

पाक की एयरस्ट्राइक से नाराज राशिद खान, दुनिया से की अपील, नबी ने लिखा भावुक पोस्ट

पाक की एयरस्ट्राइक से नाराज राशिद खान, दुनिया से की अपील, नबी ने लिखा भावुक पोस्ट

Kabul Airstrike: पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए बम धमाके पूरे देश हिल गया है। क्रिकेटर से लेकर देश में हर कोई इस हमले की निंदा कर रहे हैं। साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट के कप्तान राशिद खान, इब्राहिम जादरान और मोहम्मद नबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का गुस्सा और दुख जाहिर किया है। बता दें कि अस्पताल में हुए धमाके में कई मासूम नागरिकों की मौत हुई है।    

इस हमले पर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने एक पोस्ट कर लिखा किपाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के कारण काबुल में नागरिकों की मौत की ताजा खबर से मैं बेहद दुखी हूं। उन्होंने कहा किनागरिकों को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। राशिद ने कहा कि नागरिकों के घर, शैक्षिक संस्थान या मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, युद्ध अपराध है। जान की इतनी अनदेखी, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, बेहद चिंताजनक और दुखद है। मैं संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से अपील करता हूं कि इस ताजा घटना की पूरी जांच करें और दोषियों को सजा दिलाएं।

मोहम्मद नबी ने लिखा भावुक पोस्ट

हमले को लेकर अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने एक भावुक पोस्ट लिखकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि आज रात काबुल में एक अस्पताल में उम्मीद खत्म हो गई। इलाज के लिए आए युवाओं को पाकिस्तानी सैन्य शासन की बमबारी में मार दिया गया। मां अस्पताल के गेट पर अपने बेटों का नाम पुकार रही थीं। रमजान की 28वीं रात को उनकी जिंदगी खत्म हो गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

Iran Warning to Indian Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरानी नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने व्यावसायिक जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंद कर दिया गया है और किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें