Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: दिल्ली में बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम, हरियाणा पुलिस ने किया बदमाश का एनकाउंटर

Haryana News: दिल्ली में बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम, हरियाणा पुलिस ने किया बदमाश का एनकाउंटर

Faridabad Encounter: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड इलाके में पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। बदमाश की पहचान धर्मवीर उर्फ बाबू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सेक्टर-30मेंबदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश कर रही थी। इसी बीच सूचना पाकर जब क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तारी की कोशिश की। लेकिन बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में बदमाश धर्मवीर के पैर में लगी गोली। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि सरूरपुर इलाके में ज्वेलर्स के यहां लूट की घटना में धर्मवीर उर्फ बाबू नाम का बदमाश शामिल था।

दिल्ली में बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम

पुलिस ने उसके दो साथी जावेद और साकिब को क्राइम ब्रांच पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। धर्मवीर दिल्ली में किसी बड़े शोरूम में घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। धर्मवीर उत्तर प्रदेश के जिला संभल का रहने वाला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें