Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान के हमले में दहल उठा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, एयरस्ट्राइक में 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान के हमले में दहल उठा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, एयरस्ट्राइक में 400 लोगों की मौत

PAK Airstrikes On Afghanistan: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी घमासान मचा हुआ है। दोनों देशों के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरस्ट्राइक की है। जिसमें 400 लोगों की मौत हुई है।

अफगानिस्तान के उप-सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नशा करने वालों का इलाज करने वाले एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 हो गई है।

अफगानिस्तान ने हमले की निंदा की

अफगान सरकार के एक और प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इससे पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है औऱ काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र को निशाना बनाया है। जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि अफगान सरकार इस तरह के हमलों को सभी सिद्धांतों के खिलाफ और इंसानियत के खिलाफ जुर्म मानती है।

पाकिस्तान ने क्या कहा

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के दावे को झूठा करार दिया है। पाकिस्तान ने जनता की राय को गुमराह करने का मकसद बताकर अफगानिस्तान के दावे को खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने कहा कि उसने सोमवार को काबुल और नंगरहार प्रांत में केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि किसी भी अस्पताल पर हमला नहीं किया गया है। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान के सैन्य ठिकानों और आतंकवादियों को मदद देने वाली बिल्डिंग पर हमले किए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीजफायर के बावजूद आफत में 20 हजार नाविकों की जान! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगा रहे मदद की गुहार

Strait Of Hormouz: मिडिल ईस्ट में करीब 40 दिनों तक चले युद्ध का अंत हो गया है। अमेरिका और ईरान सीजफायर के लिए हामी भर दी है। सीजफायर की शर्तों में होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बहाल करना भी शामिल है। भले ही युद्धविराम हो गया हो, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 20 हजार से ज्यादा नाविक फंस हुए हैं।

पाकिस्तान का वो होटल कितना खास जहां होगी ईरान-अमेरिका की वार्ता, एस जयशंकर से क्या कनेक्शन

Islamabad Hotel Serena:अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद बातचीत का दौर शुरू होने वाला है। शांति वार्ता के लिए अमेरिका-ईरान के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में एक जुट होने वाले हैं। बातचीत की टेबल सज चुकी है और बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast