Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में उतार या चढ़ाव? यहां जानें पूरा अपडेट, नया रेट आया सामने

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में उतार या चढ़ाव? यहां जानें पूरा अपडेट, नया रेट आया सामने

Gold-Silver Price Up And Downs: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू राजनीतिक तनाव और कमजोर हो रहे अमेरिकी डॉलर के बीच 17 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। निवेशक तेल आपूर्ति पर पड़ने वाले संभावित असर और वैश्विक हालात का आकलन कर रहे हैं।  

एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत मामूली बढ़त के साथ लगभग 5,008 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। वहीं, चांदी की कीमत 0.21 फीसदी गिरकर 80.5 डॉलर प्रति औंस पर रही।

भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 17मार्च को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,250 रुपए प्रति 10 ग्राम आंकी गई। यानी सोना 570 रुपए सस्ता हुआ है। अब अगर चांदी की बात करें तो 17 मार्च को 2,76,000 रुपए प्रति किलोग्राम कीमत दर्ज की गई। यानी की चांदी भी  सस्ता हुई है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, प्रदेश में शुद्ध चांदी की कीमत 2,49,950 रुपए दर्ज की गई। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

क्या कहना है व्यापारियों का

वहीं, सोने-चांदी के बढ़ते-घटते भाव पर व्यापारियों का कहना है कि खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्टॉक मार्केट और कमोडिटी मार्केट में हो रहे बदलाव का असर सोने-चांदी के भाव पर पड़ रहा है। कीमतों में गिरावट होने के बाद बाजार में ग्राहकों का रुझान फिर से बढ़ने लगा है। सर्राफा कर्मचारियों के अनुसार जैसे ही सोने-चांदी के दाम कम होने की खबर मार्केट में फैली, वैसे ही ग्राहकों की खरीदारी बढ़ गई। कई लोग इसे अच्छा अवसर मानते हुए सोना-चांदी खरीद रहे हैं। साथ ही निवेश भी कर रहे हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में बदलाव, देखें आपके शहर में क्या है नया रेट

Gold Silver Price Today: आज देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और कुछ मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम औसतन ₹1,53,000 से ₹1,55,500 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने में भी मामूली नरमी देखने को मिली।

CRPF Constable Vacancy 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, CRPF ने इन पदों के लिए निकाली 9000 भर्ती; तुरंत करें आवेदन

CRPF Constable Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। CRPF ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) पदों पर कुल 9,195 रिक्तियों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में मुख्य रूप से 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। कुछ ट्रेड्स के लिए ITI प्रमाणपत्र भी जरूरी है।

Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ महंगा या सस्ता? यहां जानें लेटेस्ट रेट

Today Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया के दिन बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। पिछले साल के मुताबिक इस साल सोने- चांदी की खरीदरी में जबरदस्त इजाफा हुआ। कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT के मुताबिक, इस साल अक्षय तृतीया के दिन लोगों ने जबरदस्त खरीदारी की। इस दिन कुल कारोबार 20,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो सकता है। जिसके यह कयास लगाए जा रहे है कि सोने को लेकर लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें