Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: पिस्टल लेकर स्टंट करना पड़ा महंगा, ट्रिगर दबाते ही छाती में लगी गोली

Delhi News: पिस्टल लेकर स्टंट करना पड़ा महंगा, ट्रिगर दबाते ही छाती में लगी गोली

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को पिस्तौल के साथ खिलवाड़ करना महंगा पड़ गया। युवक ने गलती से अपनी ही छाती में गोली मार ली। घटना के बाद की तस्वीर भी सामने आई है। मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक दल्लूपुरा गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है लेकिन, बताया गया है कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को अपने दोस्त पवन के इरादों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

लाइसेंसी पिस्टल से लगी गोली

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा इलाके में हुई, जब पवन अपने संबंधी हिमांशु की लाइसेंसी पिस्तौल के पकड़े हुए था। प्रथम दृष्यता यह पता चलता है कि वह एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और कोई स्टंट करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने पिस्तौल में मैगजीन लगाई और अपनी छात से सटाया और ट्रिगर दबा दिया। जिसके बाद गोली उसकी छाती में लगी और वह गिर गया।

घटना की जांच जारी

क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने अस्पताल और घटनास्थल दोनों जगह का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शूरुआती पूछताछ में पता चला है कि मृतक ने उसके साथ की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी थी। अब लाइसेंसी पिस्तौल के साथ-साथ 10 जिंदा कारतूस भी जब्त कर लिए गए हैं। फॉरेंसिक सबूतों के अलावा घटना से जुड़े सबूत इक्ट्ठा किए जा रहे हैं। वहीं, बीएनएस की धारा 105 और आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast