Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: आईपीएल से ठीक पहले संजू सैमसन ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो जाएंगे क्रिकेट प्रशंसक!

IPL 2026: आईपीएल से ठीक पहले संजू सैमसन ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो जाएंगे क्रिकेट प्रशंसक!

Sanju Samson Statement: टी20 विश्व कप में अपनी बल्लेबाजी से छाप छोड़ चुके संजू सैमसन इन दिनों कई कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्हें आईपीएल में भी हिस्सा लेना है। संजू सैमसन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी के दौरान राजस्थान ने ट्रेड किया था। अब सैमसन ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉय्लस के बारे में बयान दिया है।

आपको बता दें कि संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ 2013 में की थी। उन्होंने 11 साल राजस्थान के साथ बिताए। 2018 से 2025 के बीच तक यानी 8 साल तक वो राजस्थान का नियमित हिस्सा रहे।

क्या बोले संजू सैमसन

संजू सैमसन ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के साथ उनका वक्त पूरा हो चुका है और जब वो उनके खिलाफ मैच खेलेंगे तो भावनाएं हावी नहीं होने देंगे। संजू सैमसन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि यह पहली बार होगा जब मैं राजस्थान के खिलाफ नहीं खेलूंगा। अब जब उनके खिलाफ खेलूंगा तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करूंगा।

चेन्नई का पहला मैच

बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स का पहला मैच 30 मार्च को है। इस दिन चेन्नई राजस्थान के साथ भिड़ेगी। जहां राजस्थान से सीएसके से ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ट्रेड किया है, चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान से सैमसन को ट्रेड किया है। ऐसे में जब दोनों टीमें आमने-सामने होगी, तो मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

चेन्नई के लिए खुशखबरी

वैसे चेन्नई के लिए अच्छी बात ये है कि संजू सैमसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल में खत्म हुए टी20 विश्व कप में उन्होंने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 80.25 की औसत से 321 रन बनाए। जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल है। बता दें कि संजू सैमसन की कोशिश चेन्नई को छठी बार चैंपियन बनान की होगी। चेन्नई के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रह था। हालांकि,  सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और धोनी की मौजूदगी में येलो आर्मी की कोशिश आईपीएल खिताब जीतने की होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस vs आरसीबी की टक्कर, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन का 42वां मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मैच में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी।

RR vs DC, Vaibhav Sooryavanshi: एक छक्का और वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका

RR vs DC, Vaibhav Sooryavanshi: आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होगी। इस सीजन वैभव गेंदबाजों की जमकर क्लास ले रहे है। अभी तक उन्होंने 9 मैचों में 400 रन बना चुके हैं। साथ ही उन्होंने चौके और छक्कों से गेंदबाजों की कमर तोड़ दी है। इसी बीच वैभव दिल्ली के खिलाफ इतिहास रच सकते है।

कहां छुपा था ये टैलेंट? IPL में आते ही मचा दिया धमाल, बुमराह-हार्दिक भी पड़े फीके

Salil Arora: मुंबई का ऐतिहासिक मैदान वानखेडे, हर तरफ नीले रंग की चमकती जर्सी.... सितारों से भारी दो टीमें। पहली मुंबई इंडियन और दूसरी सनराइजर्स हैदराबाद। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य बना दिया। गेंदबाजी में बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे बड़े नाम मौजूद थे। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी और सोचे भी क्यों ना, जब क्रिकेट जगत के बेहतरीन गेंदबाज आपकी टीम में मौजूद हो। लेकिन क्रिकेट को ऐसी ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता। हर एक पल में पूरे मैच कहानी बदल जाती है। ऐसा कुछ इस मुकाबले में देखने को मिला। इस मुकाबले की कहानी को किसी बड़े नाम ने नहीं, बल्कि एक साधारण से क्रिकेटर सलिल अरोड़ा ने बदल दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast