Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने मिला है। जहां ओवरटेक के चक्कर में एक बोलेरो की डंपर के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए, जिसमें एक हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, एक परिवार मंदिर से अपने बच्चे का मुंडन कराकर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक डंपर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोगों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
Also read: इंदिरापुरम में आग का तांडव, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के आठवें फ्लोर तक पहुंची आग की लपटें
सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने दुख व्यक्त किया। साथ ही संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने की घोषणा की। वहीं उन्नाव के डीम घनश्याम मीणा ने बताया कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे की चपेट में 10 लोग आ गए हैं। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती करा दिया है।