Search KhabarFast

Press ESC to close

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Chhattisgarh Board Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। यह परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा घोषित किया गया। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक चलीं। सभी परीक्षाओं की अवधि तीन घंटे रखी गई थी। इसके अलावा छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए शुरुआत में 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया था।

कैसे चेक करें रिजल्ट? 

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर “CGBSE Class 10 Result 2026” या “CGBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्रों को अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरनी होगी। जानकारी सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
पिछले वर्ष 2025 में बोर्ड ने 7 मई को परिणाम जारी किए थे। उस समय कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का पास प्रतिशत 76.53% रहा था। कुल 3,23,094 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,45,913 छात्रों ने परीक्षा पास की थी।

घरों में खुशी का माहौल

परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने अंक सावधानी से जांचें और किसी भी समस्या की स्थिति में अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें। परिणाम जारी होने के साथ ही आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर छात्रों में नई उम्मीद भी जगी है।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

12वीं के नतीजों में इस साल कुल पास प्रतिशत 83.04 फीसदी रहा है। एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों का पास प्रतिशत 78.8 फीसदी रहा, जबकि लड़कियों का 86.4 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, इस साल 10वीं बोर्ड में तीन छात्रों ने टॉप किया है। खास बात यह है कि इनमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। तीनों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है|||

Also read: पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने की बड़ी तैयारी, इथेनॉल ब्लेंडिंग नियमों में बदलाव का प्रस्ताव 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बम की अफवाह की बात सामने आई हैं। बता दें की फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला "विमान में बम है।" उसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया।

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा।

Aaj Ka Mausam 25 October: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन...देश के 15 राज्यों के लिए बनेगा आफत, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

25 October Weather Update: इस समय पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना अवदाब पिछले घंटों में दक्षिण-पूर्व दिशा में धीमी गति से आगे बढ़ा है। जिसका असर भारत के दक्षिणी हिस्से में देखने को मिल रहा है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) उत्तर-पश्चिम इलाके के लिए अलर्ट जारी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast