Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में आज 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां सोसाइटी के टॉवर-23 की 23वीं मंजिल से गिरकर 40 वर्षीय पिता रणदीप पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दोनों बाप-बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कैसे हुई बाप-बेटे की मौत?
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी के टॉवर-23 की 23वीं मंजिल पर रहने वाले को परिवार आज सुबह खाटू श्याम मंदिर जाना था। इसी के लिए पूजा में लगने वालों फूलों के लिए पिता रणदीप अपने बेटे आरव के साथ बालकनी में गए, ताकि वह बालकनी में लगे गमलों से फूल तोड़ सकें, लेकिन रातभर हुई बारिस की वजह से बालकनी गिरी और फिसलन भरी थी।
बताया जा रहा है कि फूल तोड़ते समय बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से नीचे लटक गया। इसी बीच बेटे को बचाने की कोशिश में पिता का भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों बालकनी से नीचे गिर गए और दोनों की मौत हो गई। दूसरी तरफ, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिलहाल मृतक के परिवार और सोसाइटी में शोक का माहौल है।
Also read: UP News: 'महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी में सुधार', CM योगी ने बताया कैसे बदल रही तस्वीर