Search KhabarFast

Press ESC to close

Ind vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; मोहम्मद सिराज की इंडिया A टीम में एंट्री

Ind vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; मोहम्मद सिराज की इंडिया A टीम में एंट्री

Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की ODI सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के चलते पूरी ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध कृष्णा अब न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मुकाबले में इंडिया A टीम का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें रिटर्न टू प्ले (RTP) असेसमेंट पास करना होगा।

BCCI के बयान के मुताबिक, प्रसिद्ध कृष्णा की न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर थी। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे इस तेज गेंदबाज को मैचों के लिए जरूरी वर्कलोड तैयार करने में अभी और समय लगेगा। ऐसे में उन्हें ODI सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

प्रसिद्ध कृष्णा इंडिया A के लिए न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे और अंतिम चार दिवसीय मैच में खेल सकते हैं। इससे उन्हें टेस्ट सीरीज से पहले मैच प्रैक्टिस हासिल करने का मौका मिलेगा।

मोहम्मद सिराज की इंडिया A टीम में वापसी

इस बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया A टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 31 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। सिराज की मौजूदगी से टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी।

वहीं, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर 2026 को होने वाले पहले ODI के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया A टीम से जुड़ेंगे। इसका मकसद 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें मैच अभ्यास देना है।

पहले तीन ODI के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहला ODI)

चौथे और पांचवें ODI के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया A टीम

यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर. स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Afg vs Zim: राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Afg vs Zim: अफगानिस्तान ने दूसरे T20I मुकाबले में जिम्बाब्वे को 19 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भी इतिहास रच दिया। वह पुरुष T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने अपने करियर के 120वें T20I मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस सूची में इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

मुंबई इंडियंस से लसिथ मलिंगा का हुआ मोहभंग, कोचिंग स्टाफ से दो और लोग किए गए बाहर

MI Coaching Staff Reshuffle:आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बदलावों का दौर जारी है। महेला जयवर्धन के इस्तीफे के बाद मुंबई इंडियंस कैंप में छंटनी या इस्तीफे लगातार हो रहे हैं। अब श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस से अलग होने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast