Search KhabarFast

Press ESC to close

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद राजनीतिक दलों से सीईओ ने किया विमर्श, मान्यता प्राप्त दलों को सौंपी गई डिजिटल प्रति

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद राजनीतिक दलों से सीईओ ने किया विमर्श, मान्यता प्राप्त दलों को सौंपी गई डिजिटल प्रति

Uttrakhand News: उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बंध में बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची की डिजिटल प्रति सौंपी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों का एसआईआर के पहले चरण में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।  

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि  उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रकाशन कर दिया गया है।  उन्होंने बताया कि एसआईआर के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 8 लाख 26 हजार मतदाता एएसडी श्रेणी में पाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया ब्योरा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में 11733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष वर्तमान में मतदान केंद्रों की संख्या 12543 हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बीएलओ को 100-100 फार्म 6 उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि जो नागरिक किसी भी वजह से मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाए उन्हें पुनः अवसर मिल सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में बताया कि आयोग द्वारा मतदाताओं को 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच फार्म 6,7 और 8 पर दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम 5 आक्षेप ही प्रस्तुत किए जा सकेंगे। एक ही व्यक्ति द्वारा नाम हटाने के लिए यदि 5 से अधिक आक्षेप प्रस्तुत करने पर ईआरओ द्वारा ऐसे प्रकरणों की व्यक्तिगत जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस की अवधि एवं दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

सितंबर में जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71,33,785 मतदाताओं में से लगभग 19 लाख मतदाताओं में विभिन्न प्रकार की विसंगति प्राप्त हुई जिन्हें सम्बंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से नोटिस फेज मे बीएलए को और भी सक्रियता से भागीदारी करने का अनुरोध किया।  

Also read: सचिन गुप्ता चुने गए उत्तराखंड कुम्हार संघर्ष समिति के अध्यक्ष, हर समस्या का निवारण करने का किया वादा

चुनाव आयोग के अधिकारी रहे मौजूद  

इस अवसर पर बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा विजय कुमार जोगदंडे,संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सहित भाजपा, कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,बीएसपी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर गरजेगा बुलडोजर, रामपुर विकास प्राधिकरण ने दिया आदेश

Uttarpradesh News: उत्तर प्रदेश के पू्र्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी ने सीनियर नेता आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन का आदेश दिया है। रामपुर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर एक्शन को हरी झंडी दे दी है।

'ग्रेस हिन्दुस्थान 2.0 उत्तराखण्ड' कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल, बोले- 'वेड इन उत्तराखंड' अभियान स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को देगा नई गति

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट, किमाड़ी में इंटरनेशनल कन्वेन्शन ऑफ इवेंट इंडस्ट्रीज (ICEI) द्वारा आयोजित 'ग्रेस हिन्दुस्थान 2.0 उत्तराखण्ड' राष्ट्रीय वेडिंग प्रोफेशनल्स सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए वेडिंग प्लानर्स, इवेंट विशेषज्ञों, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों तथा सभी अतिथियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन राज्य में पर्यटन, विशेषकर वेडिंग टूरिज्म के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।

सीएम के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान, शिविर में सौंपा पंजीकरण प्रमाण-पत्र

Uttrakhand News:सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम में विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष लोक निर्माण विभाग में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन चार दिनों से लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast