Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑटोमोबाइल इंडिस्ट्री ने मार्केट में लाया तूफान! बिक गई 5 लाख से ज्यादा यूनिट, किस गाड़ी का रहा जलवा

ऑटोमोबाइल इंडिस्ट्री ने मार्केट में लाया तूफान! बिक गई 5 लाख से ज्यादा यूनिट, किस गाड़ी का रहा जलवा

Automobile Sale: भारतीय कार बाजार के लिए अक्टूबर 2026 में महीना बेहद कमाई वाला रहा। त्योहार के बीच देशभर में चार पहिए वाहन की बिक्री ने 5 लाख यूनिक का आंकड़ा पार कर लिया है। इस साल दूसरी बार ऐसा हुआ है जब देशभर में 5 लाख से ज्यादा कार की बिक्री हुई है।

इससे पहले जनवरी 2026 में भी आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री में गिरावट देखी गई है लेकिन, सितंबर की तुलना में वापसी की है। एक रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2026 में कुल 5 लाख कार का राजिस्ट्रेशन हुआ है।

मारुती की बादशाहत बरकरार  

मारुति सुजुकी हमेशा की तरह नंबर एक पर बनी रही। कंपनी ने अक्टूबर में कुल 2,76,120 गाड़ियां बेची। खास बात यह है कि कंपनी की डोमेस्टिक सेल पहली बार 2 लाख यूनिट के आंकड़ को पार करते हुए 2,16,789 पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ टाटा और महिंद्रा के बीच टक्कर देखने को मिली है। टाटा मोटर्स की कार घेरलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 75,426 कार की बिक्री हुई है। वहीं, महिंद्रा ने अक्टूबर में 73,338 गाडि़यां बेची। वहीं, सभी व्हिकल सेगमेंट में महिंद्रा की कुल बिक्री 1.31 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है। यानी टाटा और महिद्रा के बीच 556 यूनिट का अंतर रहा।            

विदेशी कंपनियों का क्या हाल रहा  

वहीं, मार्केट में हुंडई चौथे स्थान पर है। कंपनी ने अक्टूबर में कुल 57,980 गाड़ियां बेची है। जो पिछले साल के मुकाबले 16.5 फीसदी कम है। हालांकि, सितंबर में बेचे गए यूनिट से 12.8 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा kia India बिक्री के मामले में पांचवें नंबर पर है। अकटूबर में किआ ने कुल 30,726 यूनिट कार की ब्रिकी की है। जो पिछले साल अक्टूबर में बेचे गए यूनिट से 13.2 फीसदी कम है। साथ ही टोयोटा छठवे स्थान पर है। टोयोटा ने अक्टूबर में 28.715 वाहनों की बिक्री की है। जो पिछले साल अक्टूबर में बेचे गए यूनिट से 25.5 फीसदी कम है।    

Also read: सरकार की डील से लग्जरी कारों के दाम धड़ाम, 4 करोड़ तक सस्ती हुई Aston Martin, अब खरीदना हुआ आसान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

किलर लुक में भारत की सड़कों पर दिखेगी Harley Davidson Sprint 440, जानें कीमत और माइलेज

Harley Davidson Price:कभी अमेरिका की सड़कों पर अपनी भारी-भरकम क्रूजर बाइक्स से रौब जमाने वाली Harley-Davidson अब एक ऐसी मोटरसाइकिल लेकर आई है, जिसकी कहानी भारत से शुरू होती है। नाम है Harley-Davidson Sprint 440। यह हार्ले की सबसे किफायती क्रूजर मोटरसाइकिल है, जिसे कंपनी ने Hero MotoCrop के साथ मिलकर बनाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast