Search KhabarFast

Press ESC to close

वानखेड़े स्टेडियम में मिले दो धुरंधर, सचिन ने मेसी को गिफ्ट की जर्सी; रिटर्न में मिला फुटबॉल

वानखेड़े स्टेडियम में मिले दो धुरंधर, सचिन ने मेसी को गिफ्ट की जर्सी; रिटर्न में मिला फुटबॉल

Messi India Tour: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस वक्त भारत दौरे पर आए हुए हैं। लियोनेल मेसी अपने भारत दौरे के दूसरे चरण के तहत मुंबई पहुंचे। वानखेड़े स्टेडियम में हुए इवेंट में मेसी ने बॉलीवुड की तमाम दिग्गजों और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। साथ ही वो फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री से भी मिले। मुलाकात के दौरान वह डी पॉल और लुइस सुआरेज के साथ मिलकर कुछ बच्चों के साथ रोंडो खेलते हुए नजर आए।

एक-दूसरे को दिया गिफ्ट

सचिन तेंदुलकर ने इस मुलाकात के दौरान लियोनल मेसी को अपनी टीम इंडिया की जर्सी को गिफ्ट दी। जर्सी में सचिन का ऑटोग्राफ था। इसके बाद मेसी और सचिन ने साथ में फोटो खिंचवाई। वहीं, मेसी ने सचिन तेंदुलकर को एक फुटबॉल गिफ्ट में दी। इससे पहले लियोनेल मेसी भारत के स्टार फुटबॉल प्लेयर सुनील छेत्री से मुलाकात की। इन दोनों को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा था। आपको बता दें कि जब लियोनेल मेसी और सचिन तेंदुलकर आखिरकार आमने-सामने आए तो यह किसी खेल प्रेमी के लिए सपने सच होने जैसा था।

कोलकाता से हुई दौरे की शुरुआत

बता दें कि मेसी के इस भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई थी। सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता में मेसी ने 13 दिसंबर को अपने स्टेच्यू का उद्घटान किया। हालांकि, इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में जमकर हंगामा हुआ। दर्शकों ने स्टेडियम में जमकर बवाल मचाया। इस बवाल के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक्शन में दिख रही हैं। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए। हालांकि, हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम अच्छा रहा। मेसी अब अपने दौरे के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचेंगे।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

मिडिल ईस्ट की टेंशन ने थामी एलपीजी की गति, खपत में रिकॉर्ड गिरावट की गई दर्ज

LPG Cylinder:मार्च में एलपीजी की खपत में भारी कमी दर्ज की गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट टेंशन है। जिसकी वजह से सप्लाई में रुकावटे आई है। जिससे घरेलू रसोई और कमर्शियल दोनों के यूजर्स के लिए गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें