Search KhabarFast

Press ESC to close

दीपिका कक्कड़ की फिर बिगड़ी तबीयत, लीवर में हुई नई बीमारी

दीपिका कक्कड़ की फिर बिगड़ी तबीयत, लीवर में हुई नई बीमारी

Dipika Kakar Liver Treatment: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और Bigg Boss 12 की विनर दीपिका कक्कड़ एक बार फिर से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रही हैं। पिछले साल उनके लीवर में टेनिस बॉल के आकार का कैंसर ट्यूमर पाया गया था। जून में उनकी सर्जरी हुई थी, जिसमें उनके लीवर का 22 प्रतिशत हिस्सा निकालना पड़ा था। अब हाल ही में डॉक्टरों ने उनके लीवर में 13 मिमी का एक नया सिस्ट पाया है।

शोएब ने दी जानकारी

इस बारे में जानकारी उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोनों एक बर्थडे पार्टी में गए थे, लेकिन उसी रात दीपिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पिछले दो दिनों से उन्हें हल्का पेट दर्द था, जो शुक्रवार रात को बढ़ गया। इसके बाद शनिवार को वे अस्पताल गए, जहां सीटी स्कैन में सिस्ट का पता चला। दीपिका ने बताया कि पेट दर्द के साथ-साथ उन्हें बाएं कंधे में भी दर्द हो रहा था, जिससे वे घबरा गई थीं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि कंधे का दर्द सिस्ट से जुड़ा नहीं है।

छोटी सर्जरी की जरूरत

शोएब ने बताया कि फिलहाल बाकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि एक छोटी प्रक्रिया के जरिए सिस्ट को “बर्न” किया जाएगा। इसके लिए दीपिका को 3-4 दिन अस्पताल में भर्ती रहना होगा और मंगलवार को ये प्रक्रिया की जाएगी। डॉक्टरों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इस तरह के आक्रामक ट्यूमर दोबारा हो सकते हैं, इसलिए नियमित जांच बहुत जरूरी है। दिसंबर में हुई PET स्कैन में यह सिस्ट नजर नहीं आया था। अब डॉक्टर इम्यूनोथेरेपी की सलाह भी दे सकते हैं।

हिम्मत नहीं हारनी चाहिए- दीपिका

दीपिका ने कहा कि जिंदगी में ऐसी चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। उन्होंने सभी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए दुआ की और कहा कि छोटी से छोटी तकलीफ को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने आम्रपाली का हंगामा, गुल्लू-कनिका से हुई तीखी बहस

Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, घर का माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। मेकर्स भी ऐसे-ऐसे टास्क ले आ रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में टकरा ही जाते हैं।

Qazi Touqeer: काजी तौकीर की निकल पड़ी लॉटरी! रोहित शेट्टी के बाद सलमान खान हुए मेहरबान, बिग बॉस के घर में मिला किस्मत चमका देने वाला ऑफर

Qazi Touqeer Song Offer: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में काजी तौकीर की बहुत बड़ी लॉटरी लग गई है। ये तो हर कोई जानता है कि काजी तौकीर को गाना गाने का कितना शौक है। वह अक्सर शो में अपने इस हुनर का प्रदर्शन करते रहते है। उनकी आवाज का जादू तो फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पर भी चल चुका है, जब कुछ समय पर पहले उन्होंने सलमान खान की जगह वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया था।

अगर कोई उस लायक मिला तो..., दूसरी शादी करेंगी सपना चौधरी? तलाक के बाद एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी बात

Sapna Choudhary On Second Marriage: अपने दमदार डांस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सपना ने अपने तलाक, टूटे रिश्ते से मिले सबक और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की।जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरी बार शादी करेंगी, तो पहले तो सपना ने साफ "नहीं" कह दिया। फिर जब कहा गया कि प्यार कभी भी हो सकता है, तो सपना बोलीं, "प्यार कोई गाजर-मूली नहीं है कि चलते-फिरते हो जाए। मेरे जैसी लड़की को तो वैसे भी नहीं होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast