Search KhabarFast

Press ESC to close

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, व्लॉग में बताया हेल्थ अपडेट

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, व्लॉग में बताया हेल्थ अपडेट

Dipika Kakar Mother Hospitalized: टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने नए व्लॉग में अपनी मां की सेहत को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उनकी मां को लगातार पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, दीपिका ने फैंस को भरोसा दिलाया कि फिलहाल चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। दीपिका ने अस्पताल से वीडियो साझा करते हुए कहा कि उनकी मां पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द से परेशान थीं। शुरुआत में परिवार को लगा कि यह फूड इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं और सोनोग्राफी समेत कई जांच कराई गईं, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई।

दवा बदलने के बाद भी लौट आया दर्द

दीपिका ने बताया कि डॉक्टरों ने बाद में दवाएं बदल दी थीं, जिससे उनकी मां को दो दिन तक आराम मिला। लेकिन इसके बाद फिर से तेज दर्द शुरू हो गया और उन्हें उल्टी भी होने लगी। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने बिना देरी किए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

कई जांचें जारी

दीपिका के अनुसार उनकी मां को 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनका सीटी स्कैन और कई अन्य मेडिकल टेस्ट किए गए। फिलहाल डॉक्टर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दर्द की असली वजह क्या है।

डॉक्टरों ने क्या बताया?

दीपिका ने कहा कि अब तक की जांच में कोई गंभीर बीमारी सामने नहीं आई है। डॉक्टरों का मानना है कि हो सकता है कोई दवा उनकी मां के शरीर को सूट नहीं कर रही हो। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी दर्द की एक वजह हो सकती है।

अब पहले से बेहतर हैं मां

अभिनेत्री ने बताया कि उनकी मां की हालत अब पहले से बेहतर है और फिलहाल उन्हें दर्द नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे मुश्किल समय वह था, जब लगातार दवा लेने के बावजूद उनकी मां का दर्द कम नहीं हो रहा था।

जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

दीपिका ने अपनी मां के स्वभाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमेशा खुश और सक्रिय रहती हैं। वह अपने नाती रुहान के साथ खूब खेलती हैं। ऐसे में उन्हें दर्द में देखना पूरे परिवार के लिए बेहद मुश्किल था। उन्होंने कहा कि परिवार को उम्मीद है कि बाकी जांचों की रिपोर्ट भी सामान्य आएगी और उनकी मां जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगी।

Also read: आमिर खान को कथित धमकी से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट की जांच शुरू

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन सिंह को लगा बड़ा झटका...अदालत में नहीं हुए पेश, बलिया फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है। भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।

Bigg Boss 20: 'मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं' कहकर काजी तौकीर ने घरवालों को डराया, फैंस बोले- ये तो एंटरटेनर...

Qazi Tauqeer in Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा कंटेस्टेंट सामने आया है, जिसमें बिग बॉस के घर में ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। उस कंटेस्टेंट का नाम है काज़ी तौकीर, जिसने घरवालों का मनोरंजन करने का एक और तरीका ढूंढ लिया है।

Hanuman Ansh: कैसे बदली लखनऊ के शोभिनव सत्या की किस्मत? 100 करोड़ की फिल्म में बने नीम करौली बाबा

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की बात आते ही अक्सर स्टार किड्स और बड़े फिल्मी परिवारों का नाम सामने आता है। लेकिन लखनऊ के रहने वाले शोभिनव सत्या की कहानी इससे बिल्कुल अलग है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast