Search KhabarFast

Press ESC to close

आमिर खान को कथित धमकी से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट की जांच शुरू

आमिर खान को कथित धमकी से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट की जांच शुरू

Threat to Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जारी की गई है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को सोशल मीडिया पर एक कथित चिट्ठी और ऑडियो मैसेज सामने आया। वायरल पोस्ट में आमिर खान और उनकी निजी जिंदगी को लेकर विवादित टिप्पणियां की गई हैं। साथ ही कुछ अन्य मुद्दों का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट में आमिर खान के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं और उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई है।

पोस्ट में में दी गई चेतावनी

बताया जा रहा है कि इस कथित चिट्ठी पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई नाम लिखे हुए हैं। इसमें दावा किया गया है कि कुछ लोग उनकी संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं और ऐसे लोगों को जवाब दिया जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह चिट्ठी वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जारी की गई है या नहीं। इस वायरल पोस्ट में राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले का भी जिक्र किया गया है और कुछ लोगों को चेतावनी देने जैसी बातें लिखी गई हैं।

कोई आधिकारिक बयान नहीं

फिलहाल आमिर खान या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, पुलिस और जांच एजेंसियों ने भी अभी तक इस वायरल पोस्ट और ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वायरल पोस्ट और ऑडियो किसने जारी किया, उसका स्रोत क्या है और क्या उसका वास्तव में किसी गैंग से संबंध है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी सामग्री की जांच किए बिना उस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह धमकी असली है या किसी ने फर्जी तरीके से पोस्ट तैयार कर वायरल की है। फिलहाल इस मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also read: फिल्म ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन पर आमिर खान ने दूर कर दिया कंफ्यूजन; बोले - हमें तो पता भी नहीं...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन सिंह को लगा बड़ा झटका...अदालत में नहीं हुए पेश, बलिया फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है। भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।

Bigg Boss 20: 'मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं' कहकर काजी तौकीर ने घरवालों को डराया, फैंस बोले- ये तो एंटरटेनर...

Qazi Tauqeer in Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा कंटेस्टेंट सामने आया है, जिसमें बिग बॉस के घर में ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। उस कंटेस्टेंट का नाम है काज़ी तौकीर, जिसने घरवालों का मनोरंजन करने का एक और तरीका ढूंढ लिया है।

Hanuman Ansh: कैसे बदली लखनऊ के शोभिनव सत्या की किस्मत? 100 करोड़ की फिल्म में बने नीम करौली बाबा

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की बात आते ही अक्सर स्टार किड्स और बड़े फिल्मी परिवारों का नाम सामने आता है। लेकिन लखनऊ के रहने वाले शोभिनव सत्या की कहानी इससे बिल्कुल अलग है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast