Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल! शान मसूद से छिनी गई कप्तानी, पूर्व कप्तान को फिर से मिली कमान

पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल! शान मसूद से छिनी गई कप्तानी, पूर्व कप्तान को फिर से मिली कमान

Pakistan Test Captain: पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर बदलाव के दौर से गुजर रहा है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान की टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए शान मसूद को टेस्ट की कप्तानी से हटाते हुए बाबर आजम को कमान सौंपी है। हालांकि शान मसूद को टीम में शामिल किया गया है।

बाबर आजम इससे पहले 2020 से 2023 तक टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने 20 मैच खेले हैं। जिसमें 10 में जीत और 6 मुकीबलों में हार मिली। 4 मुकाबले ड्रॉ रहे। अब एक बार फिर चयनकर्ताओं ने बाबर पर भरोसा जताया है।

शान मसूद पर गिरी गाज

शान मसूद को 2023 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट कप्तान बनाया गया था। हालांकि, वह सेलेक्टर की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैच खेले। जिसमें 4 में जीत और 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। यहां तक की शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। अब शान मसूद के खराब कप्तानी को देखते हुए उन्हें हटा दिया गया है।

पाकिस्तान का वेस्टइंडीज-इंग्लैंड दौरा

पाकिस्तान की टीम 13 जुलाई को वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने वाली है। वहां टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 25 जुलाई और दूसरा मैच 2 अगस्त से खेला जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे के बाद पाकिस्तान टीम इंग्लैंड जाएगी। जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज है। पाकिस्तान को उम्मीद है कि बाबर आजम की कप्तानी से टीम को नई ऊर्जा मिलेगी और पाकिस्तान विदेशी दौरों पर बेहतर प्रदर्शन करेगा।   

Also read: IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

पाकिस्तान और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), शान मसूद और उबैद शाहमोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर),मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर) 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मुकाबले में एक तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बिना गोल मारे इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी तरफ मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

IND vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

IND vs ENG, 2nd ODI: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस हार को "काफी निराशाजनक" बताया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast