Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! ट्रक ने कार को मारी टक्कर; दो लोगों की मौत

Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! ट्रक ने कार को मारी टक्कर; दो लोगों की मौत

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा हुआ है। गुरुग्राम के सेक्टर 93 चौकी क्षेत्र में 5 जुलाई को ऐलान मॉल के पार कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादस में कार कई बार पलटी खाई।

वहीं, कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दूसरी तरफ घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।

ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

पुलिस के अनुसार, रोहतक के लाखन माजरा क्षेत्र के खरैटी गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल गिल अपने ममेरे भाऊ के शेखपुरा निवासी 25 वर्षीय उमंग के साथ काम की तलाश में गुरुग्राम आए थे। यहां वह लोग कैंटिन खोलना चाहते थे। जब ये सभी वापस जाने के लिए गुरुग्राम निकले तब पीछे से आ रही ट्रक ने उनकी कार सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी तीन-चार बार पलट गई।   

Also read: Haryana News: हांसी के चानौत गांव पहुंचीं कुमारी सैलजा, पेयजल संकट को लेकर सरकार पर साधा निशाना

घटना की जांच हुई शुरू

वहीं, अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही ट्रक की पहचान कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोल्डन टेंपल में पहचान पत्र को लेकर विवाद, श्रद्धालुओं से हटवाए गए सीएम भगवंत मान की तस्वीर वाले कार्ड

पंजाब के श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में एक बार फिर नया विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजाब के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।

बांकीपुर उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर;पार्टी ने किया ऐलान;क्या भाजपा के गढ़ में लगाएंगे सेंध

Bankipur BYElection: बांकीपुर उपचुनाव का की सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव आयोग की तरफ से बिगुल बजाने के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी को अमलीजामा देने में जुट गई है। इस बीच जनसुराज ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast