Post Office Scheme:शेयर बाजार में अक्सर उतार-चढ़ाव को लेकर संशय बना रहता है। कभी पैसा डूबने का खतरा तो फायदा मिलने की खुशी। अगर आप अपने पैसों को पूरी सुरक्षा के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स सबसे भरोसेमंद हैं।
पोस्ट ऑफिस की सबसे अच्छी योजना है 'नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट अकांउट'। जिसे आम भाषा में आरडी कहा जाता है। योजना के तहत आप 100 रुपए से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
5 लाख तक का मिलेगा रिटर्न
योजना की सबसे खास बात ये है कि अगर आप हर महीने 3000 रुपए जमा करने का लक्ष्य रखते हैं,तो बिना किसी जोखिम के 5 लाख रुपए से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं। इस योजना में 6.7 फीसदी फिक्सड ब्याज,जरूरत पड़ने पर लोन की सुविधा, मैच्योरिटी के बाद खाते आगे बढ़ाने का भी विकल्प मिलता है।
Also read: Aaj Ka Mausam: इस दिन तक दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बरसात की चेतावनी
ऐसे मिलेगा 5 लाख तक का रिटर्न
मान लीजिए आप हर महीने अपनी कमाई का 3000 रुपए पोस्ट ऑफिस के आरडी योजना में निवेश करते हैं। अगर ये निवेश अगले 10 सालों तक जारी रखते हैं। इन दस वर्षों में आपके द्वारा जमा की गई मूल राशि 3 लाख 60 हजार रुपए होंगे। मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से आपको इस पर एक लाख 52 हजार 565 रुपए ब्याज मिलेंगे। इस तरह 10 साल के बाद आपके हाथों में कुल 5 लाख 12 हजार 565 रुपए की रकम होगी।