Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: IIT गुवाहाटी में गूंजेंगे हरियाणवी गीत, गजेंद्र फौगाट रचेंगे इतिहास!

Haryana News: IIT गुवाहाटी में गूंजेंगे हरियाणवी गीत, गजेंद्र फौगाट रचेंगे इतिहास!

Haryana News: हरियाणवी लोकसंगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध गायक एवं कलाकार गजेंद्र फौगाट 24 और 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी, असम में आयोजित होने वाले हरियाणा डे फेस्टिवल में अपनी प्रस्तुति देंगे। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के परिसर में हरियाणवी गीतों की गूंज सुनाई देना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गजेंद्र फौगाट हरियाणवी लोकसंगीत को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं। उनके अनुसार, IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रस्तुति देना हरियाणवी संस्कृति और संगीत के लिए खास उपलब्धि है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गजेंद्र फौगाट इस संस्थान में प्रस्तुति देने वाले पहले गायक हैं।

विदेशों में हरियाणवी संगीत को दिलाई पहचान

मंगल सिंह के मुताबिक, गजेंद्र फौगाट ने वर्ष 2012 में बैंकॉक में शो के जरिए विदेशों में हरियाणवी संगीत की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2015 में वह ऑस्ट्रेलिया में हरियाणवी शो करने वाले पहले हरियाणवी गायक बने। उन्होंने बताया कि विदेश में हरियाणवी गीतों की शूटिंग के मामले में भी गजेंद्र फौगाट की अहम भूमिका रही है। उनका गीत ‘यारां पै चाम की जुत्ती’ बैंकॉक में शूट किया गया था, जबकि ‘सेक्टर आली कोठी मैं नहीं लागता जी’ गीत की शूटिंग सिडनी में हुई थी।

कलाकारों की टीम के साथ गुवाहाटी रवाना होंगे फौगाट

जानकारी के अनुसार, गजेंद्र फौगाट 24 अक्टूबर की सुबह अपने कलाकारों के दल के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। हरियाणा डे फेस्टिवल का आयोजन IIT गुवाहाटी के भूपेन हजारिका ऑडिटोरियम में किया जाएगा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बिजली निजीकरण पर दुष्यंत चौटाला का सरकार पर हमला, 25 साल के ठेके पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राज्य सरकार द्वारा गुरुग्राम और नूंह में निजी हाथों में बिजली आपूर्ति का लाइसेंस देने के मामले में शासन को पूरी तरह से संशय के कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि बिजली प्राधिकरण की ओर से निजी कंपनी को आगामी 25 साल के लिए गुरुग्राम व नूंह दोनों जिलों में बिजली वितरण के लिए ठेके दिए गए। उन्होंने कहा कि यह मामला उस समय और अधिक संवेदनशील तब हो जाता है जब निजी कंपनी की वित्तीय हालत ऑन रिकॉर्ड सही नहीं बताई जा रही।

ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है',MLC चुनाव के बीच अंनत सिंह बोले, नितीश कुमार पर कही ये बात

MLC Election : बिहार में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए आज मतदान जारी है। शिक्षक और स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast