Delhi Police Officers Transfers:दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, सिक्योरिटी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और विभिन्न जिला पुलिस इकाइयों में बदलाव किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और विभागीय कामकाज में बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
दिल्ली पुलिस ट्रांसफर लिस्ट: सभी 25 अधिकारियों के नाम
1. मोनिका भारद्वाज — एडिशनल सीपी, ANTF
2. राहुल मलिक — एडिशनल सीपी, सिक्योरिटी
3. गौरव शर्मा — एडिशनल सीपी, सिक्योरिटी
4. राजा बंथिया — डीसीपी, टेक्निकल और PI; साथ में डीसीपी, IT का अतिरिक्त प्रभार
5. नेहा यादव — डीसीपी, PMMC
6. प्रवीण कुमार त्रिपाठी — डीसीपी, सीपी सचिवालय
7. सुबोध कुमार गोस्वामी — डिप्टी डायरेक्टर, DPA
8. जसबीर सिंह — एडिशनल डीसीपी-I, आउटर जिला
9. सौरभ चंद्रा — एडिशनल डीसीपी-I, वेस्ट जिला
10. आदित्य गौतम — डीसीपी, क्राइम
11. डॉ. विकास श्योकंद — डीसीपी, स्पेशल सेल (CDC)
12. ए. वेंकटेश — एडिशनल डीसीपी-II, शाहदरा जिला (CDC)
13. मनोज कुमार मीणा — एडिशनल डीसीपी-II, साउथ ईस्ट जिला (CDC)
14. विनय माथुर — एडिशनल डीसीपी-II, रोहिणी जिला (CDC)
15. गुरसेवक सिंह — एडिशनल डीसीपी-II, नॉर्थ जिला (CDC)
16. अजय कुमार — डीसीपी, सिक्योरिटी (CDC)
17. रीना लता — एडिशनल डीसीपी, SPUWAC (CDC)
18. विदुषी कौशिक — एडिशनल डीसीपी-II, द्वारका जिला (CDC)
19. मनु हिमांशु — डीसीपी, DE सेल (CDC)
20. सकारिया मिहिर प्रवीणभाई — एडिशनल डीसीपी-II, आउटर जिला (CDC)
21. गरिमा तिवारी — डीसीपी, DSF, नई दिल्ली जिला (CDC)
22. आशीष कुमार — डीसीपी, EOW (CDC)
23. मनीष लाडला — डीसीपी, क्राइम (CDC)
24. रोहित गुप्ता — डीसीपी, सिक्योरिटी (CDC)
25. राम दुलश मेणा — एडिशनल डीसीपी-II, नॉर्थ-वेस्ट जिला
Also read: छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा...पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार बस, 6 की मौत और 39 घायल