Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने सिंगर के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, जिसके बाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है।इससे पहले सुरक्षा संबंधी चिंताओं और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए पुलिस ने आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कॉन्सर्ट के रद्द होने की अटकलें तेज हो गई थीं।
दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित
30 अक्टूबर को होगा शोदिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पहले इस कार्यक्रम की तारीख 1 नवंबर बताई जा रही थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 30 अक्टूबर कर दिया गया। अब पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद शो के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है और आयोजकों ने राहत की सांस ली है।इस कॉन्सर्ट में 30 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और आयोजकों के लिए बड़ी चुनौती होगी।पहले सुरक्षा कारणों से नहीं मिली थी अनुमतिकॉन्सर्ट को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब दिल्ली पुलिस के दक्षिण जिला उपायुक्त कार्यालय ने आयोजकों को पत्र लिखकर अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
आयोजकों को अतिरिक्त बाउंसर, सीसीटीवी और पुलिस बल तैनात करना होगा
यह पत्र टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow को भेजा गया था।पत्र में सुरक्षा संबंधी खतरों से मिले इनपुट, त्योहारी सीजन के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों और अन्य महत्वपूर्ण चिंताओं का हवाला दिया गया था। पुलिस के पत्र में कहा गया था कि 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले ‘दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर दिल्ली’ के आयोजन के अनुरोध की समीक्षा की गई है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।इस फैसले के बाद कॉन्सर्ट पर संकट के बादल मंडराने लगे थे और शो के रद्द होने की चर्चाएं होने लगी थीं। फैंस सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जता रहे थे।हालांकि, आयोजकों ने दोबारा पुलिस से संपर्क किया और सुरक्षा प्लान को मजबूत करने का भरोसा दिया। इसके बाद कई दौर की मीटिंग के बाद पुलिस ने सशर्त अनुमति दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, आयोजकों को अतिरिक्त बाउंसर, सीसीटीवी और पुलिस बल तैनात करना होगा।