Railway Ticket Rule: यात्रियों की लाइफलाइन कहे जाने वाला भारतीय रेल खुशखबरी देने की तैयारी कर रहा है। यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़े बदलाव कि तैयारी कर रहा है। रेलवे अब आरएसी सुविधा को खत्म करने या उसमें बदलाव करने की तैयारी शुरू कर चुका है।
अभी कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर आरएसी टिकट उपलब्ध कराया जाता है। इस व्यवस्था में एक ही सिट पर दो लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी जाती है। जिसमें दोनों यात्रियों को आधी-आधी सीट पर बैठकर या सिमटकर सफर करना पड़ता है।
आरएसी व्यवस्था पर उठा रहा सवाल
एक रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों को मिल रही प्रतिक्रिया के आधार पर दशकों पुराने इस नियम की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब किसी यात्री को ट्रेन में सोने या बैठने के लिए पूरी जगह नहीं मिल रही है, तो उससे पूरी बर्थ का किराया वसूलना ठीक नहीं है। इसके अलावा, व्यावहारिक तौर पर भी आरएसी टिकट कई बार समस्याओं का कारण बन जाते हैं।
आरएसी व्यवस्था को लेकर संसद की समिति भी सवाल उठा चुकी है। समिति ने कहा था कि यात्री को पूरी सीट नहीं मिलती है, तो उससे पूरा किराया वसूलना ठीक नहीं है। समिति ने कहा था कि यात्रियों के किराए का कुछ हिस्सा वापस करने की व्यवस्था बनाने की सिफारिश की थी।
यात्रियों के लिए एकमात्र सहारा
त्योहारों के सीजन खासकर दिवाली और छठ पूजा के दौरान देश के लगभग हर रूट पर ट्रेनों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे समय में आरएसी उन यात्रियों के लिए सहारा बन जाती है। जिन्हें घर जाना होता है। भारतीय रेलवे के आरक्षित डिब्बों में बिना टिकट यात्रा करना पूरी तरह रोक है। इसलिए टिकट कंफर्म नहीं होने पर कई बार रेलवे यात्रियों को आरएसी टिकट पर यात्रा करने का अवसर देती है।
हालांकि, अब ऐसा बताया जा रहा है कि सालों पहले बनाए गए इस नियम को अब यात्रियों के सुविधाओं का ध्यान रखने हुए बदलने पर विचार किया जा रहा है। रेलवे के इस संभावित कदम से आने वाले समय में ट्रेन यात्रियों की यात्रा को आनंदमय बनाना है।
Also read: अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगे 7 करोड़