Kejriwal Threat :दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से व्हाट्सअप कॉल के जरिए भेजी गई है। बता दें की केजरीवाल से 7 करोड़ की फिरौती की माँग की गई हैं। कहा गया हैं की अगर फिरौती नहीं दी गई तो उन्हें और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या कर दी जाएगी। ये धमकी जनरैल सिंह को भेजा गया हैं। धमकी की सुचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं ।
कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर बताते हुए कहा
विधायक जनरैल सिंह के मुताबिक, व्हाट्सएप पर आरोपी का प्रोफाइल नेम 'H' दिख रहा था। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर बताते हुए कहा "केजरीवाल को बोल दो 7 करोड़ रुपये दे दे, नहीं तो उसे और उसकी बेटी को जान से मार देंगे। आरोपी ने सिर्फ फोन पर ही नहीं, बल्कि उसी नंबर से व्हाट्सएप पर लिखित में भी यही धमकी भेजी। मैसेज में फिर से 7 करोड़ की डिमांड और हत्या की धमकी दोहराई गई। विधायक ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उन्हें जनप्रतिनिधि होने के नाते जरिया बनाया और उनके through केजरीवाल तक फिरौती की धमकी पहुंचाने की कोशिश की। इसे गंभीर अपराध बताते हुए उन्होंने आरोपी और उसके साथियों पर FIR की मांग की।
Also read: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, फूल सिंह समेत 5 आरोपियों पर MCOCA कोर्ट का शिकंजा; बढ़ी पुलिस कस्टडी
BNS और IT एक्ट में केस दर्ज
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4), 111(2) और IT एक्ट की धारा 66D के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी के मोबाइल नंबर को नामजद किया गया है।जांच की जिम्मेदारी साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को दी गई है। विधायक ने पुलिस से आरोपी की CDR, IP लॉग और लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही उसके साथियों को भी पकड़ने की मांग की है। साथ ही केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा पुख्ता करने का आग्रह किया है। शिकायत के साथ व्हाट्सएप धमकी का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपा गया है।