British Bank Big Lay Off: ब्रिटिश बैंक बार्कलेज ने कर्मचारियों की बड़ी संख्या को नौकरी से बाहर करने का फैसला लिया हैं। बता दें की एआई ऑटोमेशन और कॉस्ट कटिंग का हवाला देते हुए कंपनी ने ये बड़ा निर्णय लिया हैं। 5,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी भी ब्रिटिश बैंक बार्कलेज ने कर दी हैं। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया हैं। जिसको लेकर कर्मचारी आपस में विचार- विमर्श करने की बात कर रहे हैं। जिससे की नौकरी जाने का डर खत्म किया जा सके।
दुनिया के कई देशों में कारोबार करती हैं कंपनी -
ब्रिटिश बैंक बार्कलेज मल्टीनेशनल और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी हैं। जो दुनिया के कई देशों में कारोबार करती हैं। जिससे की दुनिया के कई देशों में कंपनी विख्यात हैं। वहीं अब कंपनी ने ग्लोबल वर्कफोर्स के लगभग 5% को हटाने का बड़ा निर्णय लिया हैं। इसमें लगभग 1,000 नौकरियों पर पहले से ही तलवार लटकी हैं। और अब साल 2026 के आखिरी तक 4,000 कर्मचारियों की लम्बी लिस्ट बनाई जा रही हैं। बता दें की बैंक की ओर से प्लान की गई लगभग 60% कटौती से डेवलपर्स समेत सपोर्ट फंक्शन पर सबसे अधिक असर पड़ेगा।
Also read: Brazil Election 2026: ब्राजील चुनाव में लूला की जीत, लोकतंत्र और देश की संप्रभुता पर दिया बड़ा बयान
बड़े Lay Off की वजह क्या हैं ?
ब्रिटिश बैंक बार्कलेज ने कर्मचारियों की बड़ी संख्या को नौकरी से बाहर करने का निर्णय लिया हैं। और इसकी वजह कंपनी ने एआई ऑटोमेशन और कॉस्ट कटिंग की बात कही हैं। जो बैंकिंग वर्कफोर्स को बदलते हुए नजर आ रहा हैं। बैंक को इस कदम से बड़े पैमाने पर लागत बचाने और टेक्नोलॉजी को मॉडर्न बनाने और AI से प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। बता दें की केवल बार्कलेज ही नहीं हैं जो कर्मचारियों की छटनी कर रहा है। इस लिस्ट में और भी नाम शामिल हैं। मई में स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने कहा था कि उसने 2030 तक दुनिया भर में 7,000 से ज्यादा नौकरियां खत्म करने की योजना बनाई है. मार्च में खबर आई थी कि HSBC करीब 20,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर विचार कर रहा है. जुलाई में VISA ने लगभग 2,600 नौकरियों या अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स का 7% हिस्सा कम करने की बात कही थी।