Search KhabarFast

Press ESC to close

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से 9 लोगों की मौत; अमोनिया गैस लीक होने से हादसा

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से 9 लोगों की मौत; अमोनिया गैस लीक होने से हादसा

Uttar Pradesh News:प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में 23 मार्च को एक बड़ा हादसा हो गया। जब एक कोल्ड स्टोरेज की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीवार गिरने से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पूरी दीवार अचानक गिर गई। जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह अमोनिया गैस की पाइप फटना बताई जा रही है।

गैस रिसाव के कारण फैली दहशत  

अमोनिया गैस की पाइप फटने के बाद रिसाव शुरू हो गया। जिसके कारण स्थिति गंभीर हो गई। अमोनिया गैस के रिसाव के कारण आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और भगदड़ जैसे हालात हो गए। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ। उस वक्त लगभग 20 मजदूर कोल्ड स्टोरर के अंदर काम रहे थे।  हादसे के बाद बचाव टीम और रेस्क्यू टीम पहुंची। इस दौरान नोकझोंक भी देखने को मिली। अभी तक 9लाश बरामद हुई है। इसके अलावा जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

किसी को नहीं मिला संभलने का मौका 

वहीं, प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार और डीएम मनीष वर्मा मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। घायलों को स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस रिसाव के कारण रेस्क्यू में भी दिक्कत आ रही है। कोल्ड स्टोरेज लगभग 60 एकड़ में फैला हुआ है। कोल्ड स्टोरेज की दीवार 40 फीट ऊचा और 75 फीट लंबा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सभी लोग खान खाकर आराम कर रहे थे। उसी वक्त दीवार गिर गई और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें