Search KhabarFast

Press ESC to close

Traffic Advisory: दिल्ली-नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले ध्यान दें, आज कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Traffic Advisory: दिल्ली-नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले ध्यान दें, आज कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Traffic Advisory: दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले लोगों को शुक्रवार, 9 अक्टूबर को ट्रैफिक की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नोएडा के सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास की कई प्रमुख सड़कों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है। इसका असर दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आने-जाने वाले लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी जरूर ले लें। साथ ही, जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

इन रास्तों पर किया जाएगा ट्रैफिक डायवर्ट

1. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहन: ऐसे वाहन चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

2. कालिंदी कुंज से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन: इन वाहनों को सेक्टर-37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर के रास्ते अपने गंतव्य तक जाने की सलाह दी गई है।

3. ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले वाहन: दलित प्रेरणा स्थल के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन सेक्टर-37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर से आगे जा सकेंगे।

4. फिल्मसिटी फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक बढ़ने पर: दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 4 और 5 के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने पर फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर ट्रैफिक भेजा जाएगा। वाहन सेक्टर-18, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर के रास्ते जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर सेक्टर-18 अंडरपास से एलिवेटेड रोड का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

5. नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन: डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक बढ़ने पर सेक्टर-14A फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक और सेक्टर-37 होकर आगे जा सकेंगे।

कार्यक्रम में आने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

कार्यक्रम में दिल्ली की चिल्ला और डीएनडी सीमा की ओर से आने वाले हल्के वाहनों के लिए फिल्मसिटी के अंदर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में जगह तय की गई है। वहीं, परी चौक, सेक्टर-37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहन सेक्टर-95 में गंदा नाला के पास राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे। सेक्टर-60 और सेक्टर-18 की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सेक्टर-38A स्थित गार्डन गैलेरिया के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी छूट

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों के अनुसार यात्रा करें। अगर रास्ते में यातायात संबंधी कोई परेशानी होती है, तो लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। घर से निकलने से पहले रास्ते की जानकारी लेने और वैकल्पिक मार्ग चुनने से जाम में फंसने से बचने में मदद मिल सकती है।

Also read: दिल्ली में 2 दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा बढ़ी; 11 हजार अतिरिक्त जवान तैनात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मानसून की विदाई के बीच देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 9 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में 2 दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा बढ़ी; 11 हजार अतिरिक्त जवान तैनात

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast