Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 27 November: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं घने कोहरे का अलर्ट, यहां पढ़े कल 27 नवंबर का मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam 27 November: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं घने कोहरे का अलर्ट, यहां पढ़े कल 27 नवंबर का मौसम अपडेट

27 November Ka Mausam: देशभर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। दक्षिण भारत के आसमान से आफत बरस रही है तो उत्तर भारत में ठिठुरन वाली ठंड और कोहरे की सफेद चादर लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही है। दक्षिणी हिस्सों में हवा की रफ्तार 50 KM प्रति घंटा दर्ज की जा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण और उत्तर भारत दोनों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते है कल 27 नवंबर को मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण भारत में आंधी-तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। IMD ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल,केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इन राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 

Also read: अमिताभ बच्चन को बम से उड़ाने की धमकी! 'अपने बच्चों की रक्षा करना' वाला ईमेल हुआ वायरल

उत्तर भारत में  कोहरे का अलर्ट

उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। जिस वजह से  दृश्यता भी कम हो रही है। IMD ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कोहरा और धुंध की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?  

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान सुबह के समय ठंड और कोहरे का छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

संसद का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया, 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा में होगी बैठक

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने की तैयारी कर ली है। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़ी जानकारी दी है।

'नाच न आवे आंगन टेढ़ा'- 20 साल से हार रहे हैं राहुल- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इमरजेंसी का भी याद दिलाया

Amit Shah on Rahul Gandhi: संविधान दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार में शाह ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की बात तो करते हैं, लेकिन उसी संविधान और उससे बनी संस्थाओं का मजाक उड़ाते हैं।शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसदीय बहस का विरोध करते हैं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast