Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने की तैयारी कर ली है। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़ी जानकारी दी है। रिजिजू ने बताया कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठक फिर से शुरू कराने का अनुरोध किया है।
30 नवंबर को और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाई जाएगी
सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाई जाएगी।सरकार का कहना है कि जरूरी सरकारी कामकाज को निपटाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। ऐसे में अब सभी की नजर इस विशेष बैठक पर टिकी हुई है कि इसमें कौन-कौन से अहम बिल और मुद्दे उठाए जाएंगे।
Also read: Kal Ka Mausam 27 November: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं घने कोहरे का अलर्ट, यहां पढ़े कल 27 नवंबर का मौसम अपडेट
क्या 3 दिसंबर तक ही चलेगा संसद का कामकाज?
इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने पोस्ट में साफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर को समाप्त हो सकती है।हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक शर्त भी रखी है। रिजिजू के मुताबिक, बैठकें कब खत्म होंगी, ये सदनों के सामने मौजूद कामकाज की जरूरतों और हालात पर निर्भर करेगा।इसका सीधा मतलब है कि 3 दिसंबर की तारीख सिर्फ संभावित है, इसे अभी फाइनल और पक्की तारीख नहीं माना जा सकता। फिलहाल सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए ही दोनों सदनों को फिर से बुलाने का अनुरोध किया है।