Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार में नौकरी का बड़ा मौका! BPSC ने AEDO के 935 पदों पर फिर निकाला विज्ञापन, 1 दिसंबर से भरें फॉर्म

बिहार में नौकरी का बड़ा मौका! BPSC ने AEDO के 935 पदों पर फिर निकाला विज्ञापन, 1 दिसंबर से भरें फॉर्म

BPSC AEDO Recruitment 2026:  बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती के लिए फिर से विज्ञापन जारी कर दिया है।आयोग ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। इस भर्ती का इंतजार लाखों अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।

कब से कब तक भरे जाएंगे फॉर्म

BPSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2026 तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, फीस जमा करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2026 रखी गई है। आयोग ने साफ कहा है कि अभ्यर्थी समय पर ही आवेदन और फीस की प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि आखिरी तारीख के बाद लिंक बंद कर दिया जाएगा।आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आप विशेष जानकारी से अवगत हो पाएंगे।

Also read: हरियाणा में 10वीं, ITI और ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए रोजगार मेले, यहां देखें पूरी लिस्ट

अभ्यर्थियों को मिला दूसरा मौका

अब आयोग ने फिर से विज्ञापन जारी करके अभ्यर्थियों को दूसरा मौका दे दिया है। इससे उन लाखों युवाओं को राहत मिली है, जो पिछले 1 साल से इस भर्ती की तैयारी में लगे थे।विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी इस भर्ती में 10 लाख से ज्यादा आवेदन आ सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे अभी से तैयारी में जुट जाएं और आखिरी तारीख का इंतजार न करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में 10वीं, ITI और ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए रोजगार मेले, यहां देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को दिवाली पर रोजगार का तोहफा पहले जाओ पहले पाओ सीधा कागज लेकर जाओ बिना पेपर on the spot नोकरी शेयर जरूर करे, हरियाणा में नवंबर महीने में लगेंगे रोजगार मेले, यहां देखिये पूरे महीने की पूरी लिस्ट 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए प्राइवेट कंपनियों में नौकरी पाने का मौका

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast