Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश से मिली राहत, तो कहीं ओले और तेज आंधी का अलर्ट; दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश से मिली राहत, तो कहीं ओले और तेज आंधी का अलर्ट; दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

IMD Heavy Rainfall Alert: उत्तर भारत के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली-NCR और राजस्थान में बारिश के साथ गरज-चमक ने तापमान में गिरावट दर्ज की है, जबकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और आसपास के राज्यों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी दिनों में इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। 

दिल्ली-NCR का मौसम 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 से 8 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में गरज-चमक वाली बारिश होने की संभावना है। 

Also read: महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, पत्नी भी हैं इंजीनियर; परिवार था इससे अनजान

UP-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में ओलावृष्टि व तेज आंधी का खतरा है। लखनऊ, कानपुर, झांसी, सहारनपुर समेत कई जिलों में 7 से 9 अप्रैल तक मध्यम से भारी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। बिहार के पटना, गया, चंपारण और आसपास के क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है, जहां हवाओं की गति 40-60 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है।

इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, सोनीपत जैसे इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 7 अप्रैल को थंडरस्क्वॉल (तेज आंधी) के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- माता-पिता IAS हैं तो बच्चों को आरक्षण क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण और क्रीमी लेयर को लेकर सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी की है। अदालत ने सवाल उठाया कि जिन बच्चों के माता-पिता पहले से आईएएस अधिकारी हैं और आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं, उन्हें फिर आरक्षण की जरूरत क्यों होनी चाहिए।

भारत में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे हॉट शहरों में बना नंबर 1

भीषण गर्मी के बीच दुनिया के सबसे गर्म शहरों की नई सूची सामने आई है, जिसमें टॉप 20 में सभी शहर भारत के हैं। लगातार बढ़ते तापमान और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast