Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश तो कहीं लू का वार, यहां देखें दिल्ली-UP-हरियाणा समेत पूरे देश का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश तो कहीं लू का वार, यहां देखें दिल्ली-UP-हरियाणा समेत पूरे देश का मौसम अपडेट

IMD Heatwave-Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के मिजाज में उलट-फेर की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पूर्व के पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी की आशंका है, जबकि मध्य भारत के कई इलाकों में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। तो वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और कुछ दिनों बाद गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार समेत उत्तर और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

उत्तर-पूर्व भारत में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पूर्व भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 15, 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की संभावना है। असम और मेघालय में 17-18 अप्रैल तथा नागालैंड में 18 अप्रैल को भी ऐसी ही स्थिति बन सकती है। सिक्किम सहित आसपास के क्षेत्रों में भी छिटपुट भारी बारिश का अलर्ट है। इन इलाकों में तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने और बिजली गिरने का खतरा रहेगा।

दूसरी ओर, मध्य भारत में गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और रायलसीमा के कुछ इलाकों में 15 से 19 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा और गर्मी व उमस से लोग परेशान रहेंगे। महाराष्ट्र और गुजरात के लिए अच्छी खबर है। इन राज्यों में 15 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी और 19 से 21 अप्रैल के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।   

Also read: कर्नाटक के गुरु भैरवैक्य मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दिल्ली-UP-बिहार-हरियाणा-पंजाब का हाल

उत्तर और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम 25-28 डिग्री रहेगा। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी 3-5 डिग्री तक तापमान बढ़ने की आशंका है। बिहार और पूर्वी भारत के अन्य राज्यों में भी गर्मी के साथ उमस भरा मौसम रहेगा। इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर सूखा और गर्मी का माहौल रहेगा।

IMD ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। तो वहीं, दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में गर्मी और उमस, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है। पूर्वोत्तर के मैदानी इलाके में पहाड़ी क्षेत्रों से प्रभावित होकर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। IMD के अनुसार, अप्रैल के बाकी दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है, जबकि रातें भी गर्म रहेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bisleri Water:फैक्ट्री में कैसे तैयार होता है बोतलबंद पानी? जानें फिल्टर से लेकर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया

Bisleri Water:भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Bisleri इंटरनेशनल के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक सैंपल को अनसेफ घोषित करते हुए कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई थी। वहीं, रेफरल लैब की जांच में PAHs की मौजूदगी भी सामने आई। हालांकि, कंपनी ने इन नतीजों पर सवाल उठाते हुए अपनी

BSF से रेलवे तक बंपर भर्ती, 5000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी भी शानदार

Sarkari Naukri 2026: अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है। इस हफ्ते देश के कई बड़े सरकारी विभागों में एक साथ बंपर भर्तियों का पिटारा खुल गया है। सीमा सुरक्षा बल से लेकर रेलवे, बैंक से लेकर ऑयल कंपनी तक, हर जगह वैकेंसी ही वैकेंसी है।कुल मिलाकर 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है।

Kal Ka Mausam 24 November: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरा और ठंड बढ़ने के आसार; जानें कल 24 नवंबर का मौसम

IMD Weather Alert: देशभर में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे है। एक तरफ जहां उत्तर भारत में आसमान साफ लेकिन ठंड और कोहरा बढ़ रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत में चक्रवात अकवान का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण भारत में आ रही हवाओं के कारण बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है। उत्तर भारत मे भी ठंट और कोहरे का दौर जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast