Aaj Ka Mausam: आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। आईएमडी के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम करवट बदलती रहेगी। पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 22 राज्यों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के मुताबिक, आंधी-तूफान की गतिविधियों के कारण अगले एक सप्ताह तक दिन का पारा सामान्य से कम रह सकता है और देश में कहीं भी भीषण लू चलने की आशंका नहीं है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय के कारण 18 से 20 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में वर्षा, गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 19 मार्च तक बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि 18 मार्च को गरज-चमक के साथ ही बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 19 मार्च के दौरान कई स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, आईएमडी के अनुसार, बिहार में 17 और 20–22 मार्च के बीच बारिश और आंधी-तूफान का दौर रहने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है।

Leave a comment