Relief For Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें CBI और ED को राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए गए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले को दोबारा विचार के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया है। अब हाईकोर्ट को शिकायत के सभी कानूनी पहलुओं पर नए सिरे से विचार करना होगा।
क्या है राहुल गांधी के खिलाफ पूरा मामला?
यह मामला कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने राहुल गांधी पर अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया था। इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था। इसके बाद 12 मई 2026 को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने CBI और ED को शिकायत में लगाए गए आरोपों का कानून के मुताबिक सत्यापन करने और उचित कार्रवाई करने को कहा था।
हाईकोर्ट ने जांच एजेंसियों से मामले में उठाए गए कदमों की जानकारी भी मांगी थी। 20 जुलाई को सुनवाई के दौरान अदालत ने CBI के जवाब पर असंतोष जताते हुए जांच की स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के इन आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
याचिका की सुनवाई योग्यता पर भी होगा विचार
सुप्रीम कोर्ट ने अब हाईकोर्ट का आदेश रद्द करते हुए मामले को वापस भेज दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि हाईकोर्ट को इस बात पर भी विचार करना होगा कि शिकायतकर्ता की ओर से दाखिल याचिका कानूनी रूप से सुनवाई योग्य है या नहीं। यानी शिकायतकर्ता को इस तरह की याचिका दाखिल करने का अधिकार है या नहीं, इस पहलू पर भी विचार किया जाएगा।
Also read: SBI में निकली बंपर सैलरी वाली नौकरी, AI ऑफिसर को मिलेंगे ₹1.6 करोड़, ऐसे करें आवेदन