Search KhabarFast

Press ESC to close

Today Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, जानें 28 अप्रैल को अपने शहर का लेटेस्ट रेट चेक करें

Today Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, जानें 28 अप्रैल को अपने शहर का लेटेस्ट रेट चेक करें

Gold Silver Price Today: लगातार सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वहीं एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में तेजी देखी गई है। सोमवार को बाजार बंद होने तक चांदी में फिर से तेजी देखी गई। अब चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं सोना 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

एक ही दिन में चांदी की कीमतों में 3,500 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद चांदी 2.60 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। वहीं सोने में 200 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद सोना 200 रुपये मंहगा होकर 1,56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

Also read: क्रेडिट कार्ड से ज्यादा खर्च पर बढ़ी निगरानी, टैक्स नोटिस का खतरा

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

दिल्ली: 24K - ₹ ₹153860, 22K - ₹141050, 18K - 115430, चांदी ₹2,60,000 - ₹2,60,000

मुंबई: 24K - ₹153710, 22K - ₹140900, 18K - ₹115280,  चांदी लगभग ₹2,60,000

कोलकाता: 24K - ₹153710, 22K - ₹140900, 18K - ₹115280, चांदी ₹2,59,900 से ₹2,70,000

चेन्नई/हैदराबाद: 24K ₹155240, 22K - ₹142300 18K-₹118700  चांदी ₹2,69,900 से ₹2,70,000 के आसपास है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की किमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोना गिरावट के बाद 4,704 डॉलर और चांदी 75.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में भले ही युद्ध थम गया है, लेकिन होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका की बीच तनाव जारी है। जिसकी वजह से सोने-चांदी और कच्चे तेल के दामों में लगातार उतारा-चढ़ाव देखा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Silver Price: सुबह-सुबह चेक करें सोने-चांदी के ताजा रेट, जानें आपके शहर का भाव

Gold Silver Price Today: आज सोने के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी के चलते घरेलू बाजार भी प्रभावित हुआ। सुबह के कारोबार में 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम ₹15,403 के आसपास चल रहा है।

UPSSSC Vacancy 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, UPSSSC ने निकाली बंपर वैकेंसी; जानें पूरी डिटेल

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 12वीं पास युवाओं को शानदार सरकारी नौकरी का मौका दिया है। UPSSSC ने वन विभाग में वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के कुल 708 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बता दें, इससे संबंधित अधिसूचना 23 अप्रैल 2026 को जारी की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast